Fortuner से लेकर Creta तक को चुनौती, भारत के लिए MG का बड़ा प्लान, लॉन्च करेगी 5 नई कार

एमजी मोटर्स भारतीय बाजार में कई नई कार्स लॉन्च करने वाली है. कंपनी अगले महीने फॉर्च्यूनर को टक्कर देने के लिए मैजिस्टर को लॉन्च करेगी, जो एक डी-सेगमेंट की एसयूवी होगी. इसके अलावा कंपनी इलेक्ट्रिक और प्लग-इन हाइब्रिड गाड़ियों को भी लॉन्च करने वाली है. आइए जानते हैं एमजी के पोर्टफोलियो में जुड़ने वाली नई कार्स की खास बातें.

Advertisement
एमजी मोटर्स ने मैजिस्टर की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है. (Photo: mgmotor.co.in) एमजी मोटर्स ने मैजिस्टर की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है. (Photo: mgmotor.co.in)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:22 PM IST

JSW-MG भारतीय बाजार में 5 नई कार लॉन्च करने वाली है. कंपनी अपने पोर्टफोलियो में नई SUV और इलेक्ट्रिक कार्स को जोड़ने जा रही है. फॉर्च्यूनर को टक्कर देने के लिए कंपनी MG Majestor को लॉन्च करेगी, जिसकी प्रीबुकिंग भारत में शुरू हो चुकी है. ये कार डी-सेगमेंट की SUV होगी. इसके अलावा कंपनी कुछ इलेक्ट्रिक कार्स को भी लॉन्च करने वाली है. 

Advertisement

साथ ही क्रेटा के सेगमेंट में मौजूद MG Astor को कंपनी अपनी नई कार से रिप्लेस करने की तैयारी कर रही है. जेएसडब्लू-एमजी इस साल कई गाड़ियों को लॉन्च कर सकती है. पूरे साल आपको नए-नए प्रोडक्ट्स देखने को मिल सकते हैं. 

फॉर्च्यूनर से भी बड़ी होगी ये कार

सबसे पहले बात करते हैं फॉर्च्यूनर को टक्कर देने आ रही Majestor की. अप्रैल में कंपनी इस कार को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेगी. ये कार मौजूदा MG Gloster पर बेस्ड है, लेकिन इसके डिजाइन में काफी बदलाव किए गए हैं. कार पिछले वर्जन यानी ग्लॉस्टर के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम और बोल्ड लगती है. इसे कंपनी 45 से 50 लाख रुपये के बजट में लॉन्च कर सकती है. 

यह भी पढ़ें: 125 Kmpl माइलेज वाली SUV! जल्द होने वाली है भारत में लॉन्च

Advertisement

इसके अलावा एमजी चीनी ऑटोमेकर SAIC मोटर्स की प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार ब्रांड IM मोटर्स को भारत लाना चाहती है. कंपनी भारतीय बाजार में IM6 इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च कर सकती है. रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस कार को अक्टूबर 2026 में लॉन्च कर सकती है, जिसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपये होगी. इस कार का सीधा मुकाबला Hyundai Ioniq 5, Kia EV6 GT और Tesla Model Y से होगा. 

इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कार होंगी लॉन्च

साथ ही चर्चा एमजी स्टारलाइट की भी हो रही है, जो हाइब्रिड अवतार में भारत में लॉन्च हो सकती है. ये कंपनी की सस्ती प्लग-इन हाइब्रिड हो सकती है. यानी आप इसे पेट्रोल से भी चला सकते हैं और चार्ज भी कर सकते हैं. ये कार वूलिंग स्टारलाइट 560 पर बेस्ड होगी. साथ ही कंपनी इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च कर सकती है.

यह भी पढ़ें: Chery KP31: 30% कम वाइब्रेशन, ज्यादा माइलेज! दुनिया की पहली डीजल हाइब्रिड पिकअप से उठा पर्दा

एजमी एस्टर और एमजी जेडएस ईवी को भारतीय बाजार में दूसरे मॉडल्स से रिप्लेस किया जा सकता है. ये कंपनी की मिड साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी है. इसे कंपनी SIGMA प्लेटफॉर्म पर बेस्ड नई कार से रिप्लेस कर सकती है. फिलहाल कार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. कार 500 किलोमीटर की रेंज के साथ आ सकती है. 

Advertisement

इसके साथ ही एमजी एस्टर को भी कंपनी रिप्लेस करेगी. ये कार भी SIGMA प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी. बल्कि ये दोनों ही कार्स एक ही होंगी. बस एक इलेक्ट्रिक वर्जन होगी, जबकि दूसरी पेट्रोल इंजन के साथ आएगी. कार की लॉन्च डेट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. कंपनी इसे अगले साल लॉन्च कर सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement