125 Kmpl माइलेज वाली SUV! जल्द होने वाली है भारत में लॉन्च
09 Mar 2026
By: Aajtak Auto
भारत में होने वाली है एंट्री
JSW अपना एक अलग कार ब्रांड लॉन्च करने वाला है. ये ब्रांड JSW-MG से अलग होगा. कंपनी की पहली कार एक SUV हो सकती है, जिसे टेस्ट किया जा रहा है.
Photo: jetouruae.com
रिपोर्ट्स की मानें JSW ने अपनी पहली कार के तौर पर Jetour T2 को चुना है. इस कार को भारत में टेस्टिंग के वक्त स्पॉट किया गया है.
Photo: jetouruae.com
वैसे ये कार कई मार्केट में पहले से मौजूद है, तो इसे फीचर्स और लुक की जानकारी हमारे पास है. कंपनी इसे भारत में कुछ बदलाव के साथ लॉंन्च कर सकती है.
Photo: jetouruae.com
भारत में ये कार PHEV (प्लग-इन हाइब्रिड) के रूप में लॉन्च हो सकती है. कार में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन के साथ 43.24 kWh की बैटरी मिलती है.
Photo: jetouruae.com
कंपनी ने आधिकारिक ब्रॉशर में फ्यूल कंजम्पशन 0.8 लीटर प्रति 100 Km लिखा है. यानी कार 125Kmpl का एवरेज देगी.
Photo: jetouruae.com
इसमें 70 लीटर का फ्यूल टैंक मिलेगा. हालांकि, आपको रियल लाइफ में 125 Kmpl का माइलेज इस कार में नहीं मिलेगा.
Photo: jetouruae.com
दरअसल, ये फ्यूल इकोनॉमी पेट्रोल और हाइब्रिड दोनों ही मोड्स के आधार पर दी गई है. यानी जब तक बैटरी फुली चार्ज होगी, तब तक आपको ये एवरेज मिलेगा.
Photo: jetouruae.com
क्योंकि कार चलाने पर बैटरी खर्च होगी और तुरंत उसे चार्ज कर पाना संभव नहीं है, तो फ्यूल इकोनॉमी अलग आएगी.
Photo: jetouruae.com
इसमें ईवी मोड मिलता है, जिसमें कार पेट्रोल पर नहीं बल्कि बैटरी पर चलेगी. संभवतः कंपनी ने इसी मोड के एवरेज को लिखा है.
Photo: jetouruae.com
Read Next
ये भी देखें
कार में दिख रही हैं ये लाइट्स? इग्नोर किया तो खतरे में आ जाएगी सेफ्टी
Innova से बड़ी... 450KM रेंज! आ रही है 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार
आ रही 450cc की सबसे सस्ती Royal Enfield, इस महीने हो सकती है लॉन्च
सस्ते में कार खरीदने का मौका, मार्च में मिल रहा इतना डिस्काउंट