'Hello Violette...' आ गई बात करने वाली बाइक, 323KM रेंज के साथ X-47 Venom से उठा पर्दा

Ultraviolette X-47 Venom में कंपनी ने एक से बढ़कर एक स्मार्ट और हाई-टेक फीचर्स दिए हैं. जो इसे इंडियन मार्केट में मौजूद रेगुलर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों से बिल्कुल अलग बनाता है. इसमें कंपनी ने अपनी नई SRB-11 बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है.

Advertisement
X-47 Venom इलेक्ट्रिक बाइक में कंपनी ने रडार बेस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है. Photo: ITG X-47 Venom इलेक्ट्रिक बाइक में कंपनी ने रडार बेस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है. Photo: ITG

अश्विन सत्यदेव

  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:25 PM IST

भारत की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियां अब सिर्फ घरेलू बाजार तक सीमित नहीं रहना चाहतीं. उनकी नजर दुनिया के उन बाजारों पर है, जहां अब तक बड़े-बड़े ग्लोबल ब्रांड्स का दबदबा रहा है. इसी कड़ी में भारतीय कंपनी Ultraviolette ने इटली के मिलान में आयोजित EICMA 2026 में अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक X-47 Venom को पेश किया है.

नई इलेक्ट्रिक बाइक के साथ कंपनी ने यहां अपना नया 100V इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म भी दुनिया के सामने दिखाया है. इसके अलावा कंपनी ने Tesseract Maxi स्कूटर को पहली बार यूरोपीय बाजार के सामने पेश किया है. खास बात यह है कि नई बाइक में रडार टेक्नोलॉजी और एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे रेगुलर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों से अलग बनाते हैं.

Advertisement

यह भी पढें: NANO की आएगी याद! Hero ला रहा 2 सीटर क्यूट इलेक्ट्रिक कार

Ultraviolette का कहना है कि इन नए प्रोडक्ट्स के जरिए कंपनी हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में अपनी क्षमता दिखाना चाहती है. कंपनी का पूरा फोकस बेहतर परफॉर्मेंस, हल्के डिजाइन, स्मार्ट कनेक्टिविटी और राइडर की सेफ्टी पर है.

Ultraviolette X-47 Venom में नई SRB-11 बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है.


क्या है 100V इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म?

अल्ट्रावॉयलेट का ये नया VX-100 आर्किटेक्चर प्लेटफॉर्म है, जिस पर तैयार होने वाली पहली मोटरसाइकिल X-47 Venom है. कंपनी का कहना है कि, इस प्लेटफॉर्म को बेहतर स्पीड, ज्यादा रेंज, फास्ट चार्जिंग और बेहतर एक्सीलरेशन को ध्यान में रखकर डेवलप किया गया है. कंपनी के मुताबिक, इसमें लाइटवेट सब-सिस्टम और नई बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है.

कैसी है Ultraviolette X-47 Venom बाइक

Advertisement

Ultraviolette X-47 Venom में कंपनी ने अपनी नई SRB-11 बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है. इसे क्रॉसओवर मोटरसाइकिल के तौर पर डिजाइन किया गया है, यानी यह अलग-अलग तरह की रोड कंडिशन के लिहाज से तैयार की गई है. इसमें परफॉर्मेंस के साथ राइडर की सेफ्टी पर भी खास ध्यान दिया गया है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो X-47 Venom में 30 kW यानी करीब 40 hp की पीक पावर मिलती है. कंपनी के अनुसार, इसका व्हील टॉर्क 550 Nm है. बाइक की टॉप स्पीड 155 किमी प्रतिघंटा है और यह महज 5.9 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. इसका कर्ब वेट 180 किलोग्राम है. कंपनी ने इसमें 323 किलोमीटर की IDC रेंज देने का दावा किया है. इसके अलावा हाईवे पर लंबे सफर को आरामदायक बनाने के लिए क्रूज कंट्रोल भी दिया गया है.

यह भी पढें: इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर टूटे लोग, 30 दिन में बिके 60,000 यूनिट

इस मोटरसाइकिल की सबसे बड़ी खासियत इसका UV Hypersense रडार सिस्टम है. कंपनी ने इसे बाइक में स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर शामिल किया है. यह टेक्नोलॉजी आसपास चल रहे वाहनों और सड़क की परिस्थितियों को समझने में मदद करती है. इसके साथ इंटीग्रेटेड कैमरा सिस्टम भी दिया गया है, जिससे राइडिंग के दौरान सेफ्टी और विजिबिलिटी बेहतर बनाने की कोशिश की गई है.

Advertisement

दुनिया का सबसे पावर डेंस एयर-कूल्ड ऑनबोर्ड चार्जर

X-47 Venom में कंपनी ने एक खास इन-बिल्ट ऑनबोर्ड चार्जर भी दिया है. कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे ज्यादा पावर डेंस एयर-कूल्ड ऑनबोर्ड चार्जर है. इसकी मदद से बाइक को AC चार्जिंग के जरिए चार्ज किया जा सकता है. इसमें सर्ज प्रोटेक्शन, इलेक्ट्रिकल ग्राउंडिंग और EMI/EMC फिल्ट्रेशन जैसे सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं.

नई बाइक में रडार टेक्नोलॉजी और एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.


कंपनी के मुताबिक, यह चार्जर 45 से 50 डिग्री सेल्सियस तक के बेहद गर्म मौसम में भी अपनी पूरी पावर के साथ काम करने में सक्षम है. भारतीय मौसम को देखते हुए यह तकनीक काफी अहम हो सकती है.

यह भी पढें: भूल जाएंगे Classic! आ गई सबसे पावरफुल रॉयल एनफील्ड

बाइक में मिलेंगे ये एडवांस फीचर्स

X-47 Venom में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे टेक्नोलॉजी के मामले में एक अलग बनाते हैं. इसमें पार्क असिस्ट फीचर मिलता है, जिसके तहत रियर कैमरे की मदद से बाइक को तंग जगहों पर पार्क करना आसान होगा. इसमें 7 इंच का TFT LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जिसे कंपनी UV Interface X कहती है. इसके अलावा बाइक में Mappls के साथ इंटीग्रेटेड नेविगेशन सिस्टम दिया गया है. राइडर को रियल टाइम कनेक्टिविटी और सॉफ्टवेयर अपडेट की सुविधा भी मिलेगी. बाइक अपने कंपैनियन ऐप से कनेक्ट रह सकती है, जिससे वाहन से जुड़ी जरूरी जानकारी और अपडेट मिलते रहेंगे.

Advertisement

बाइक से बात कर सकेंगे राइडर्स

कंपनी ने अपनी एक और खास टेक्नोलॉजी को दुनिया के सामने नुमाया किया है. कंपनी ने वॉयस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर की मशहूर कंपनी SoundHound AI के साथ साझेदारी की है. इस साझेदारी का मकसद इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में वॉयस कमांड के जरिए राइडर और वाहन के बीच कम्यूनिकेशन को आसान बनाना है.

इस टेक्नोलॉजी के तहत राइडर 'Violette' बोलकर वॉयस असिस्टेंट को एक्टिव कर सकता है. इसके बाद राइडिंग मोड बदलने, नेविगेशन शुरू करने और टायर प्रेशर जैसी जरूरी जानकारी हासिल करने के लिए वॉयस कमांड दी जा सकती है. इतना ही नहीं, राइडर सर्विस से जुड़ी जानकारी, बाइक के इस्तेमाल का तरीका और जरूरी निर्देश भी आवाज के जरिए पूछ सकता है. कंपनी ने प्री-राइड चेक, राइड स्टैटिस्टिक्स, प्रोएक्टिव अलर्ट और सर्विस अलर्ट जैसे फीचर्स को भी शोकेस किया है. इससे राइडर को बार-बार स्क्रीन देखने की जरूरत नहीं रहेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »