TVS ने लॉन्च की नई बाइक, Dr Doom से है खास कनेक्शन, इतने रुपये है कीमत

TVS Raider 125 का नया वर्जन कंपनी ने पेश कर दिया है. वैसे इसके फीचर्स और इंजन में कोई अपडेट नहीं क्या है, बल्कि कंपनी ने इसका स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है. 125 सीसी वाला ये इंजन 11.4 एचपी की पावर और 11.7 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. ये बाइक 1 लाख रुपये से कम की एक्स शोरूम कीमत पर आता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Advertisement
TVS Raider 125 का डॉक्टर डूम एडिशन कंपनी ने लॉन्च किया है. (Photo: ITG) TVS Raider 125 का डॉक्टर डूम एडिशन कंपनी ने लॉन्च किया है. (Photo: ITG)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:36 PM IST

टीवीएस ने अपनी पॉपुलर बाइक रेडर 125 (TVS Raider 125) का नया एडिशन लॉन्च किया है. कंपनी ने टीवीएस रेडर 125 सुपर स्कॉड एडिशन लाइनअप को एक्सपैंड करते हुए नया डॉक्टर डूम वेरिएंट जोड़ा है. लेटेस्ट एडिशन में कंपनी ने मार्वल थीम्ड डिजाइन दिया है, जो 125सीसी वाली इस कम्यूटर बाइक की खूबसूरती को और बढ़ाती है. 

बाइक के इंजन और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं है. इसमें सुपर स्कॉड एडिशन वाला ही मैकेनिकल पैकेज मिलता है. डॉक्टर डूम से बाइक को जोड़ने के लिए इसमें ग्रीन पेंट और डूम से जुड़े ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है. आइए जानते हैं इस बाइक की कीमत और दूसरी खास बातें. 

Advertisement

कीमत और क्या है नया? 

टीवीएस रेडर 125 डॉक्टर डूम एडिशन की कीमत 95,320 रुपये एक्स शोरूम नई दिल्ली है. मार्वल थीम पर बेस्ड टीवीएस की सुपर स्कॉड लाइनअप की सेल 5 लाख के पार पहुंच चुकी है. इस लाइन में रेडर 125 के अलावा एनटॉर्क स्कूटर भी आता है. लॉन्च से लेकर अब तक इस लाइनअप की सेल 5 लाख के पार हो गई है. 

यह भी पढ़ें: न TVS न Bajaj... इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर टूट पड़े लोग! 184% बढ़ी बिक्री

नए डॉक्टर डूम एडिशन में ग्रीन पेंट स्कीम मिलेगी, जो मल्टी-टोन इफेक्ट के साथ आएगी. लाइट पड़ने पर ये इफेक्ट ग्रीन से ब्राउन में बदलता है. इसमें डॉक्टर डूम से प्रेरित ग्राफिक्स फ्यूल टैंक और साइड पैनल पर मिलेगा. कंपनी की सुपर स्कॉड में आयरन मैन, ब्लैक पैंथर, डेडपूल और वुल्वरीन थीम वाली बाइक्स आती हैं. 

Advertisement

इंजन, पावर और फीचर्स

टीवीएस ने बताया कि ये बाइक मार्वल के साथ कोलैबोरेशन के तहत लॉन्च की गई है. डॉक्टर डूम एडिशन वाली टीवीएस रेडर 125 में भी वहीं 124.8 सीसी का एयर और लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर थ्री वॉल्व इंजन मिलता है, जो 11.4 एचपी की पावर और 11.7 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. 

यह भी पढ़ें: TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर की धूम, कंपनी ने बनाई 10 लाखवीं यूनिट

बाइक में कनेक्टेड एलसीडी डिस्प्ले मिलता है, जो 85 से ज्यादा कनेक्टेड फंक्शन और आईगो असिस्ट टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं. इस बाइक को टीवीएस ने सुपर स्कॉड वाली दूसरी बाइक्स की कीमत पर ही लॉन्च किया है. आने वाले दिनों में टीवीएस की बाइक आधिकारिक डीलरशिप पर उपलब्ध होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »