ट्रायम्फ ने अपनी दमदार एडवेंचर बाइक को रिवील कर दिया है. हम बात कर रहे हैं ट्रायम्फ टाइगर 1200 (Triumph Tiger 1200) की, जिसका अपडेटेड वर्जन कंपनी ने रिवील कर दिया है. कंपनी ने इस बाइक में कई बदलाव किए हैं. ग्लोबल मार्केट में ट्रायम्फ की टाइगर 1200 बाइक चार वेरिएंट्स में आएगी.
कंपनी ने साफ किया है कि ट्रायम्फ टाइगर 1200 को ग्लोबल मार्केट में जीटी प्रो, जीटी एक्सप्लोरर, रैली प्रो और रैली एक्सप्लोरर में लॉन्च करेगी. भारतीय बाजार में ट्रायम्फ इस बाइक को मार्च 2027 में लॉन्च करेगी. यहां ये दो वेरिएंट्स जीटी प्रो और रैली एक्सप्लोरर में आएगी. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
ट्रायम्फ टाइगर 1200 में कंपनी ने नया डिजाइन दिया है. फ्यूल टैंक, रेडिएटर काउल, बीक और विंडस्क्रीन के डिजाइन में बदलाव किया गया है, जिससे बाइक को नया लुक मिलता है. इसमें 1160 सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है जो 158 एचपी की पावर और 130 एनएम का टॉर्क ऑफर करता है. इतनी पावर और टॉर्क कई कारों में भी नहीं मिलती है.
यह भी पढ़ें: रडार, टचस्क्रीन और 343KM रेंज... लॉन्च हुई नई देसी बाइक X-47 Venom
पहले के मुकाबले टाइगर 1200 बाइक 8 एचपी की ज्यादा पावर ऑफर कर रही है. ट्रायम्फ ने इस पावर को हासिल करने के लिए सिलेंडर हेड्स, पिस्टन और एग्जॉस्ट को रिडिजाइन किया है. बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जो पहले से ज्यादा रिफाइन्ड है.
इसमें 19 इंच के फ्रंट और 17 इंच के रियर व्हील्स दिए गए हैं. जीटी मॉडल में कास्ट एलुमिनियम व्हील्स मिलते हैं, जबकि रैली वेरिएंट में स्पोक व्हील्स दिए गए हैं. इस बाइक का वजन लगभग 250 किलोग्राम है. हालांकि, इसका रैली एक्सप्लोरर वेरिएंट 268 किलोग्राम का है.
यह भी पढ़ें: Chery Grow C3: न चार्जिंग की टेंशन... न रेंज की चिंता! दुनिया की पहली AI बाइक हुई पेश
बाइक के प्रो मॉडल्स में 20 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जबकि एक्सप्लोरर में 30 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है. इसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और लोअर इंजन बार्स दिए गए हैं. इसमें हीटेड राइडर और पिलियन सीट मिलती है. टाइगर 1200 में फ्रंट और रियर दोनों तरफ रडार सिस्टम मिलता है. बाइक में एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, ग्रुप राइड असिस्ट, फॉर्व्ड कोलिजन वॉर्निंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.
अभिषेक मिश्रा