30 दिनों में 2 लाख से ज्यादा ने खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर, ये हैं टॉप सेलिंग ब्रांड्स

सितंबर महीना इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट के लिए शानदार रहा है. इस महीने सेगमेंट ने अच्छी-खासी ग्रोथ हासिल की है. कुल दोपहिया की सेल्स में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की हिस्सेदारी 11.58 परसेंट पहुंच गई है. पिछले साल सितंबर में ये आंकड़ा 8.17 परसेंट पर था. टीवीएस मोटर इस बार भी देश की सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक दोपहिया बेचने वाली कंपनी बनी है.

Advertisement
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की स्वीकार्यता धीरे-धीरे बढ़ रही है. (Photo: ITG) इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की स्वीकार्यता धीरे-धीरे बढ़ रही है. (Photo: ITG)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:36 PM IST

इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार भारत में विस्तार कर रहा है. टू-व्हीलर से लेकर पैसेंजर व्हीकल तक इलेक्ट्रिक सेगमेंट की हर महीने सेल्स बढ़ती जा रही है. भारतीय बाजार में टॉप सेलिंग इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड्स ने 2 लाख से ज्यादा गाडि़यां बेच दी हैं. सेगमेंट की कुल सेल्स 2,07,314 यूनिट्स पहुंच गई है. 

पिछले साल के मुकाबले सेगमेंट की सेल्स में 88.67 परसेंट की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ हुई है. वहीं पिछले महीने के मुकाबले सेल्स में 13.16 परसेंट की ग्रोथ है. अगस्त में कंपनियों ने 1,83,204 यूनिट्स को बेचा था. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट शेयर 11.6 परसेंट पहुंच गया है, जो अगस्त में 10.7 परसेंट पर था. 

Advertisement

सितंबर 2025 में इस सेगमेंट का मार्केट शेयर 8.2 परसेंट पर था. लगातार बढ़ती बिक्री दिखा रही है कि लोग इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को पंसद कर रहे हैं. खासकर लो रनिंग कॉस्ट की वजह से लोग इन गाड़ियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. 

किसने कितनी बेची गाड़ियां? 

टीवीएस मोटर फिलहाल सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बेचने वाला ब्रांड है. कंपनी ने सितंबर में 54,037 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को बेचा है. पिछले साल के मुकाबले कंपनी की सेल्स में 125.87 परसेंट की ग्रोथ हुई है. वहीं दूसरे नंबर पर बजाज ऑटो है, जिसने 48,429 चेतक स्कूटर्स को बेचा है. इसकी सेल्स में 138.87 परसेंट की ग्रोथ हुई है. 

यह भी पढ़ें: सुजुकी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार e-Sky लॉन्च, 310KM रेंज, इतनी है कीमत

एथर एनर्जी की बात करें, तो कंपनी ने 30,533 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को सितंबर में बेचा है. पिछले साल सितंबर में कंपनी ने 19,620 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को बेचा था. यानी ईयर-ऑन-ईयर ब्रांड की सेल्स में 55.62 परसेंट की ग्रोथ हुई है. हीरो विडा ने 24,321 स्कूटरों को सितंबर महीने में बेचा है. ब्रांड ने 83.24 परसेंट की ग्रोथ हासिल की है. 

Advertisement

ओला इलेक्ट्रिक पांचवें नंबर पर है, जिसने 13,451 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को सितंबर महीने में बेचा है. हालांकि, पिछले साल के मुकाबले ब्रांड की सेल्स कम हुई है. ग्रीव्स एम्पीयर की बात करें, तो ब्रांड ने 9,316 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं, जो पिछले साल सितंबर के मुकाबले 114.06 परसेंट ज्यादा है. 

यह भी पढ़ें: 1 रुपये में 5KM, दनादन हो रही सेल, ये है देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक बाइक

193.19 परसेंट की ग्रोथ के साथ रिवर मोबिलिटी ने सितंबर महीने में 5,556 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं. वहीं बीगॉस ने 99.01 परसेंट की ग्रोथ के साथ 5,023 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं. बाउंस ने सितंबर में 3,069 यूनिट्स और ई-स्प्रिंटो 1997 यूनिट्स बेची हैं. वहीं अन्य के खाते में 11,582 यूनिट्स गई हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »