26KM का माइलेज, 5.69 लाख कीमत, 8 लाख ने खरीदी TATA PUNCH

सड़कों पर सबसे ज्यादा दिखने वाली गाड़ियों की लिस्ट में टाटा की पंच और नेक्सन भी हैं. इन दिनों पंच कुछ ज्यादा ही दिखने लगी है. कंपनी ने इस कार की 8 लाख से ज्यादा यूनिट्स को बेच दिया है. वहीं पिछले एक साल में ही कार की 2.18 यूनिट्स बिकी हैं. आइए समझते हैं पंच की सेल टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल के लिए क्या मायने रखती है.

Advertisement
Tata Punch की 21,313 यूनिट्स जुलाई में बिकी हैं. (Photo: ITG) Tata Punch की 21,313 यूनिट्स जुलाई में बिकी हैं. (Photo: ITG)

अभिषेक मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:34 PM IST

टाटा मोटर्स ने ऐलान किया है कि उनकी सबसे छोटी एसयूवी पंच (Tata Punch) ने 8 लाख सेल्स का माइलस्टोन अचीव कर लिया है. अक्टूबर 2021 में लॉन्च हुई टाटा पंच ने 5 साल से कम वक्त में ही ये मुकाम हासिल कर लिया है. इस अचीवमेंट के साथ टाटा पंच सबसे तेजी से 5 लाख यूनिट्स की सेल्स तक पहुंचने वाली एसयूवी बन गई है. 

Advertisement

पंच ICE (इंटरनल कंबशन इंजन), सीएनजी और ईवी तीनों ही अवतार में आती है. ये एसयूवी आईसीई और ईवी दोनों ही अवतार में पॉपुलर है. पंच ने ये मुकाम ऐसे वक्त पर हासिल किया है, जब एसयूवी की सबसे ज्यादा डिमांड है. जुलाई 2026 में पंच ने 21,313 यूनिट्स की रिकॉर्ड सेल की है. 

इस सेल के साथ टाटा पंच कंपनी की बेस्ट सेलिंग पैसेंजर कार बन गई है. वहीं ओवरऑल भारतीय बाजार में की बात करें, तो ये 5वीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है. जल्द ही फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने वाली है, जिसमें पंच की सेल और भी बढ़ने की उम्मीद है. 

पंच की सेल का राज क्या है?

टाटा पंच ब्रांड की सबसे छोटी एसयूवी है. ये टाटा नेक्सन से नीचे आती है. एसयूवी स्टाइलिंग, मल्टीपल पावरट्रेन के विकल्प, फीचर से भरे कैबिन और बेहतरीन सेफ्टी की वजह से ये कार लोगों को पसंदीदा बन रही है. इस कार को पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक अवतार में खरीदा जा सकता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Tata Motors की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, जुलाई में 113% बढ़ी इन कारों की सेल

यानी हर ग्राहक के लिए एक विकल्प है. पिछले 12 महीनों में ही इस कार की 2.18 लाख यूनिट्स बिकी हैं. जुलाई 2026 में इसकी 21,313 यूनिट्स बिकी हैं. पिछले तीन महीनों से लगातार इस कार की 20 हजार से ज्यादा यूनिट्स बिक रही हैं. 

साल 2026 की बात करें, तो टाटा पंच की जनवरी में 19,257 यूनिट्स, फरवरी में 18,748 यूनिट्स, मार्च में 20,977 यूनिट्स, अप्रैल में 19,107 यूनिट्स, मई में 20,208 यूनिट्स, जून में 21,006 यूनिट्स और जुलाई में 21,313 यूनिट्स बिकी हैं. यानी इस साल की शुरुआत से कंपनी ने 20 हजार के आसपास यूनिट्स इस कार की बेची हैं. 

TATA PUNCH की कीमत

टाटा पंच 5.70 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत से लेकर 10.67 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आती है. इस कीमत में आपको पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और सीएनजी का विकल्प मिल जाएगा. वहीं टाटा पंच ईवी की बात करें, तो ये कार 9.69 लाख रुपये से शुरू होकर 12.79 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत में आती है. 

यह भी पढ़ें: 6 एयरबैग, 4.69 लाख कीमत, 7 हजार से ज्यादा ने खरीदी ये TATA

टाटा इस कार को BaaS (बैटरी एज ए सर्विस) के तहत 6.49 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर बेचती है. वहीं बैटरी के लिए 2.5 रुपये प्रति किलोमीटर का चार्ज अलग से देना होगा. पंच पेट्रोल सीएनजी का माइलेज 26.99 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का है. वहीं पेट्रोल का माइलेज 18.8 किलोमीटर प्रति लीटर का है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »