Tata Avinya: चीनी कंपनी के प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी टाटा की प्रीमियम ईवी, भारत में होगी लॉन्च

2026 की शुरुआत से ही टाटा मोटर्स बाजार में आक्रामक बनी हुई है. कंपनी लगातार नए मॉडल्स को लॉन्च कर रही है. इस बीच कंपनी की प्रीमियम ईवी रेंज के बारे में जानकारी आई है. हम बात कर रहे हैं Avinya रेंज की, जो अब धीरे-धीरे हकीकत का रूप लेती दिख रही है. ये ईवी रेंज चीनी ब्रांड चेरी के प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके विकसित की जाएगी.

Advertisement
Tata Avinya को कंपनी अगले साल की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है. (Photo: ITG) Tata Avinya को कंपनी अगले साल की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है. (Photo: ITG)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:06 PM IST

2026 टाटा मोटर्स के लिए अब तक एक्शन से भरा रहा है. कंपनी ने इस साल की शुरुआत सिएरा एसयूवी (Sierra SUV) के साथ की और अब तक पंच (Punch) फेसलिफ्ट, पंच ईवी फेसलिफ्ट, टियागो फेसलिफ्ट (Tiago Facelift) और टियागो ईवी फेसलिफ्ट को लॉन्च कर चुकी है. टाटा नई कारों को लॉन्च करने का ये सिलसिला जारी रखेगा. 

कायस हैं कि 2026 में ही कंपनी अविन्या (Avinya) रेंज की कारों से भी पर्दा उठा सकती है. अविन्या टाटा मोटर्स की प्रीमियम इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की रेंज होगी. इस रेंज की शुरुआत कंपनी अविन्या एक्स कूपे एसयूवी के लॉन्च के साथ कर सकती है. अब टाटा मोटर्स की इस प्रीमियम ईवी ब्रांड को लेकर नई जानकारी सामने आई है. 

Advertisement

Freelander प्लेटफॉर्म पर बनेगी कार

रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी चेरी-जीएलआर के जॉइंट वेंचर वाले प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल इस सीरीज की कारों के लिए कर सकती है. पहले माना जा रहा था कि अविन्या कार्स जेएलआर के ईएमए (EMA) प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होंगी. अब कंपनी जेएलआर-चेरी के जॉइंट वेंचर के तहत आने वाले फ्रीलैंडर ब्रांड के प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकती है. 

कंपनी इस कार को इंटरनली पी2 कोडनेम से बुला रही है. टाटा अविन्या एक्स के प्रोडक्शन स्पेक्स वर्जन को अब चेरी के प्रीमियम ईओएक्स प्लेटफॉर्म पर मॉडिफाई करने की तैयार चल रही है. ये एक मॉड्यूलर और स्केलेबल प्लेटफॉर्म है, जो 800 वोल्ट तक के आर्किटेक और 350 kW डीसी चार्जिंग तक को सपोर्ट करता है. 

यह भी पढ़ें: Tata की EV कारों की जबरदस्त डिमांड, एक महीने में बेच दी इतनी यूनिट्स

Advertisement

पहले अविन्या को जेएलआर के ईएमए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा था, लेकिन चेरी प्लेटफॉर्म के आने की वजह से कंपनी ने जेएलआर प्लेटफॉर्म को साइडलाइन कर दिया है. टाटा मोटर्स ने चेरी प्लेटफॉर्म पर कार तैयार करने का फैसला डेवलपमेंट टाइम को बचाने और कॉस्ट कंपटीशन को बेहतर बनाने के लिए लिया है.

भारत के हिसाब से किया जाएगा तैयार

कंपनी इस प्लेटफॉर्म को भारत के मुताबिक बनाने पर काम कर रही है. इस प्लेटफॉर्म पर बेस्ड पहली कार अविन्या एक्स कूपे एसयूवी होगी. इसके बाद कंपनी एक थ्री रो इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करेगी. इस ब्रांड के तहत कंपनी अगले साल की शुरुआत या मिड तक कार लॉन्च कर पाएगी. 

यह भी पढ़ें: किसी ने बेच दी हजारों कारें, तो कोई 239 पर सिमट गया, Maruti-Tata से Jeep तक कितनी हुई सेल

इस प्लेटफॉर्म पर बेस्ड मॉडल 65kWh और 80kWh की बैटरी के साथ आ सकते हैं. भारत में जेएसडब्लू भी चेरी की कुछ कारों को रिब्रांड करके ला रहा है. यानी भारत में चेरी जेएसडब्सू को भी पार्ट सप्लाई करेगी. टाटा मोटर्स ने साफ किया है कि अविन्या पर बेस्ड पहला मॉडल अगले साल की शुरुआत में लॉन्च होगा और कंपनी फ्रीलैंडर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »