Tata की EV कारों की जबरदस्त डिमांड, एक महीने में बेच दी इतनी यूनिट्स 

03 June 2026

By Aajtak Auto

मई में कितनी हुई सेल

टाटा मोटर्स के लिए मई का महीना शानदार रहा है. इस महीने कंपनी ने भारत में 59,790 कारों को बेचा है. टाटा मोटर्स सबसे ज्यादा कार बेचने वाला दूसरा ब्रांड है. 

Photo: ev.tatamotors.com

EV की बंपर मांग

हालांकि, कंपनी ने सिर्फ पेट्रोल-डीजल वाली कारें ही नहीं बल्कि बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक कारों को भी बेचा है. मई का महीना टाटा की ईवी कारों के लिए शानदार रहा है.

Photo: ev.tatamotors.com

10 हजार के पार हुई सेल

कंपनी ने इस महीने घरेलू मार्केट और एक्सपोर्ट सेल दोनों मिलाकर 10,517 ईवी को बेचा है. मई 2025 में टाटा ईवी का आंकड़ा 5,685 यूनिट्स पर था. 

Photo: ev.tatamotors.com

85 फीसदी की है ग्रोथ

ईयर-ऑन-ईयर कंपनी की ईवी सेक्टर में ग्रोथ 85 फीसदी की है. ये ईवी सेक्टर में टाटा मोटर्स की अब तक की सबसे ज्यादा सेल है. 

Photo: ev.tatamotors.com

6 ईवी हैं शामिल

टाटा मोटर्स की ईवी सेगमेंट में इस ग्रोथ की वजह पोर्टफोलियो का बड़ा होना भी है. कंपनी के पास इस वक्त 6 इलेक्ट्रिक कारें मौजूद हैं. 

Photo: ev.tatamotors.com

इन कारों को बेच रही कंपनी

कंपनी के पोर्टफोलियो में टाटा ईवी, पंच ईवी, टिगोर ईवी, नेक्सन ईवी, कर्व ईवी और हैरियर ईवी आती हैं. पंच ईवी की अच्छी डिमांड है. 

Photo: ev.tatamotors.com

मई में कितनी है ग्रोथ? 

मई 2026 में कंपनी ने कुल 59,790 कारों को बेचा है. पिछले साल मई में कंपनी ने 42,040 यूनिट्स बेची थी. यानी ब्रांड की ग्रोथ 42.22 फीसदी की है. 

Photo: ev.tatamotors.com

घरेलू मार्केट और एक्सपोर्ट

घरेलू मार्केट में कंपनी ने 59,090 यूनिट्स को मई 2026 में बेचा है. जबकि 700 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया है. पिछले साल एक्सपोर्ट 483 यूनिट्स पर था.

Video: Tata Motors

हाल में आई है टियागो ईवी

ब्रांड ने हाल में ही टाटा टियागो ईवी का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया है. ये कार अब BaaS सर्विस के साथ आती है, जिसकी कीमत 4.69 लाख रुपये से शुरू होती है.

Photo: ev.tatamotors.com

Read Next