Skoda Kodiaq RS लॉन्च, 6 मिनट में हुई सोल्ड आउट, 231Kmph है टॉप स्पीड

स्कोडा ने भारतीय बाजार में अपनी परफॉर्मेंस फोकस्ड Skoda Kodiaq RS को लॉन्च कर दिया है. ये कार लिमिटेड नंबर में भारत में मिलेगी. कंपनी ने इसमें 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है, जो 265 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. कार की टॉप स्पीड 231Kmph की है. आइए जानते हैं इस कार की खास बातें.

Advertisement
Skoda Kodiaq RS की सिर्फ 50 यूनिट्स पहले बैच में भारत आई हैं. (Photo: Skoda Auto) Skoda Kodiaq RS की सिर्फ 50 यूनिट्स पहले बैच में भारत आई हैं. (Photo: Skoda Auto)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:43 PM IST

स्कोडा ऑटो ने अपनी पावरफुल एसयूवी स्कोडा कोडियाक आरएस (Skoda Kodiaq RS) को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस कार को 66.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. इसके साथ ही आइकॉनिक आरएस परफॉर्मेंस बैज अब कोडियाक एसयूवी पर भी भारत में मिलेगा.

ये कार सीमित संख्या में ही मिलेगी. पहले बैच में कंपनी इसकी सिर्फ 50 यूनिट्स को भारत लेकर आई है और खास बात ये है कि कार की सभी यूनिट्स सिर्फ 6 मिनट में ही बुक हो गई. दरअसल, कंपनी ने कार की लॉन्चिंग से पहले इसकी बुकिंग शुरू की थी. 

Advertisement

बुकिंग शुरू होने के 6 मिनट के अंदर Skoda Kodiaq RS की सभी यूनिट्स बिक चुकी हैं. इस कार की लॉन्चिंग ऐसे मौके पर हुई है, जब स्कोडा ने दो बड़े माइलस्टोन को हासिल किया है. कंपनी की आरएस बैजिंग को 50 साल पूरे हो गए हैं और स्कोडा के मोटरस्पोर्ट हेरिटेज के भी 125 साल पूरे हो चुके हैं. 

इंजन और परफॉर्मेंस

इस कार की लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी ने नई कैंपेन की भी शुरुआत की है, जो एसयूवी में परफॉर्मेंस, लग्जरी और ऑफ-रोडिंग कैपेबिलिटी को हाइलाइट करता है. ये कार भारत में मिलने वाली सबसे तेज स्कोडा है. इसमें 2.0 लीटर का टीएसआई टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 265 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. 

यह भी पढ़ें: Skoda Kodiaq RS: 6 मिनट में SOLD-OUT! लॉन्च से पहले इस 7-सीटर SUV पर टूट पड़े लोग

Advertisement

ये इंजन 7 स्पीड वाले डीएसजी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स और ऑल-वील ड्राइव सिस्टम के साथ आता है. परफॉर्मेंस इस कार की सबसे बड़ी खूबी है. स्कोडा कोडियाक आरएस सिर्फ 6.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. इसकी टॉप स्पीड 231 किलोमीटर प्रति घंटे की है. 

मिलते हैं यूनिक फीचर्स

स्टैंडर्ड कोडियाक के ऊपर आरएस वेरिएंट में कई एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलेंगे. ये कार चार कलर ऑप्शन- मून वॉइट, मैजिक ब्लैक, वेलवेट रेड और स्टील ग्रे में मिलेगी. एस्टीरियर की बात करें, तो इसमें ग्लॉसी ब्लैक ग्रिल सराउंड, हॉरिजॉन्टल लाइट स्ट्रीप के साथ इल्यूमिनेटेड फ्रंट ग्रिल मिलेगी. 

यह भी पढ़ें: पावर, सेफ्टी और माइलेज, आ रहा सबसे सस्ती Skoda का स्पोर्टी वर्जन

इसके अलावा कार में ब्लैक ओआरवीएम्स, रूफ रेल, यूनिक फ्रंट और रियर बंपर, फुल विडथ रियर रिफ्लेक्टर, ब्लैक स्कोडा लेटरिंग, आरएस बैजिंग, पॉलिश्ड स्टेनलेस स्टील एग्जॉस्ट फिनिशर और एक्सक्लूसिव 20 इंच एलॉय वील्स मिलेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »