13 June 2026
By: Aajtak Auto
स्कोडा (Skoda) अपनी सबसे छोटी और सस्ती कार का स्पोर्टी वर्जन लाने वाली है. हम बात कर रहे हैं Skoda Kylaq Sportline ट्रिम की.
Photo: skoda-auto.co.in
इस साल की शुरुआत में कंपनी ने कुशाक फेसलिफ्ट को लॉन्च किया था. उस वक्त कंपनी ने कई ऐलान किए थे, जिसमें स्कोडा कायलाक स्पोर्टलाइन भी शामिल थी.
Photo: skoda-auto.co.in
ये कार मौजूदा कायलाक एसयूवी पर ही बेस्ड होगी. 4 मीटर से छोटी कारों में Kylaq Sportline का परफॉर्मेंस के मामले में अपर हैंड होगा.
Photo: ITG
डिजाइन की बात करें, तो स्कोडा कायलाक को कंपनी कुशाक स्पोर्टलाइन और स्लाविया स्पोर्टलाइन वाले डिजाइन ट्रिटमेंट के साथ लाएगी.
Photo: ITG
इसके अलावा कंपनी आने वाले समय में कायलाक आरएस वेरिएंट ला सकती है, जिसमें 1.5 लीटर का टीएसआई इंजन दिया जा सकता है.
Photo: skoda-auto.co.in
ये इंजन 150 पीएस की पावर ऑफर करेगा. स्कोडा कायलाक स्पोर्टलाइन में स्पोर्टी ब्लैकेंड एक्सटीरियर एलिमेंट्स मिलेंगे.
Video: Skoda
कार में सामान्य कायलाक वाला 1.0 लीटर का टीएसआई 3 सिलेंडर टर्बो इंजन मिलेगा. ये 6 स्पीड मैन्युअल या 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर के साथ आ सकता है.
Photo: skoda-auto.co.in
रिपोर्ट्स की मानें, तो ये कार सितंबर 2026 में लॉन्च हो सकती है. स्कोडा कायलाक स्पोर्टलाइन कार के प्रेस्टीज ट्रिम से नीचे आएगी.
Photo: skoda-auto.co.in
कार की कीमत में कोई बदलाव नहीं होगा. ये कार 7.59 लाख रुपये की एक्स शोरूम से शुरू होकर 12.99 लाख रुपये एक्स शोरूम तक में मिलेगी.
Photo: ITG