भारत में नए टू-व्हीलर ब्रांड Avore की एंट्री, जल्द लॉन्च होंगी बाइक्स, कंपनी का बड़ा ऐलान

भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में कंपटीशन लगातार बढ़ रहा है. हालांकि, टू-व्हीलर सेगमेंट में ज्यादातर ब्रांड्स का फोकस स्कूटर्स पर है. अब इस रेस में एक नया घरेलू ब्रांड भी शामिल होने जा रहा है. अहमदाबाद बेस्ड समर्थ ई-मोबिलिटी ने अपने नए इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ब्रांड 'एवोर' (Avore) का ऐलान किया है. आइए जानते हैं इसमें क्या खास होगा.

Advertisement
भारतीय बाजार में Avore इलेक्ट्रिक की बाइक्स जल्द लॉन्च होंगी. (Photo: Avore.in) भारतीय बाजार में Avore इलेक्ट्रिक की बाइक्स जल्द लॉन्च होंगी. (Photo: Avore.in)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:16 AM IST

भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में जल्द ही एक नया नाम नजर आने लगेगा. समर्थ ई-मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने घरेलू दोपहिया मार्केट में एंट्री करने का ऐलान किया है. कंपनी ने एवोर (Avore) इलेक्ट्रिक ब्रांड को लॉन्च किया है, जिसके तहत इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल कंपनी लॉन्च करेगी. 

अगर मौजूदा भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट पर नजर डालेंगे, तो पाएंगे कि ज्यादा कंपनियों का फोकस इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं. इलेक्ट्रिक बाइक्स पर फोकस करने वाले कुछ ही ब्रांड्स हैं. ऐसे में एवोर के जरिए समर्थ ई-मोबिलिटी इस गैप को भरने की कोशिश कर रही है. इस दिशा में कंपनी ने अपने एवोर इलेक्ट्रिक ब्रांड का ऐलान कर दिया है.

Advertisement

ये कंपनी का पहला कदम है. इस ब्रांड के तहत कई मोटरसाइकिल आने वाले दिनों में लॉन्च होंगी. इसके लिए एक फुली लोकलाइज इंजीनियर स्ट्रक्चर का इस्तेमाल किया जाएगा. कंपनी ने अपनी वेबसाइट को भी लॉन्च कर दिया गया है, जिस पर अपकमिंग  मोटरसाइकिलों की जानकारी दी जाएगी. 

तैयार किया स्वदेशी इकोसिस्टम

अहमदाबाद की इस कंपनी ने पिछले 3 सालों में एक स्वदेशी सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर इकोसिस्टम तैयार किया है. इस इकोसिस्टम को कंपनी ने अपनी रिसर्च और डेवलमेंट फैसिलिटी में तैयार किया है. 100 लोगों की एक टीम ने 9 से ज्यादा व्हीलर सब-सिस्टम को डिजाइन किया है. 

यह भी पढ़ें: आसमानी होती सड़कें! बढ़ रही इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की मांग, मार्केट पर कब्जा

इसमें पेटेंटेड बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम, ऑपरेटिंग सिस्टम, मोटर कंट्रोलर, ऑनबोर्ड फास्ट चार्जर और बैटरी पैक शामिल हैं. ये आर्किटेक्चर एवोर सोर्स नाम की एक टेक्नोलॉजी स्टैक के तहत काम करता है. कंपनी ने अपने इंजीनियरिंग डेवलपमेंट को बचाने के लिए 110 से ज्यादा इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी फाइलिंग्स को सबमिट किया है. 

Advertisement

किस सेगमेंट पर है नजर?

एवोर इलेक्ट्रिक का फोकस 125 सीसी से 200 सीसी वाले सेगमेंट पर है. इस कैटेगरी की बाइक्स बड़ी संख्या में देश में बेची और खरीदी जाती हैं. इस कैटेगरी में डेली कम्यूटर से लेकर लाइफस्टाइल बाइक्स तक शामिल हैं. कंपनी का कहना है कि उनकी बाइक्स को रियल वर्ल्ड डोमेस्टिक राइडिंग कंडीशन्स के लिए तैयार किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: 1 रुपये में 4KM, 45 हजार शुरुआती कीमत, ये हैं सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर

समर्थ मोबिलिटी की मानें तो एवोर इलेक्ट्रिक के तहत उनका फोकस ऐसी बाइक्स लाना होगा, जो टू-व्हीलर कस्टमर्स की जरूरत को समझकर तैयार की गई हों. इन बाइक्स को एवीआर (AVR) प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा. बाइक्स भारतीय सड़कों के हिसाब से डिजाइन होंगी, जिससे रोजमर्रा इस्तेमाल बेहतर होगा. हालांकि, कंपनी की पहली बाइक कब तक आएगी इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »