7 लाख से कम कीमत, 6 एयरबैग की सेफ्टी, रेनो SUV का सस्ता वेरिएंट लॉन्च

रेनो ने अपनी सस्ती एसयूवी Renault Kiger के नए वेरिएंट्स को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने मिड स्पेक्स वाले वेरिएंट्स को जोड़ा है, जिससे कंज्यूमर्स को सबसे सस्ती टर्बो चार्ज्ड इंजन वाली एसूयवी मिलेगी. कार का नया वेरिएंट नैचुरली एस्पिरेटेड और टर्बो चार्ज्ड दोनों ही इंजन ऑप्शन के साथ आता है. आइए जानते हैं रेनो काइगर के लेटेस्ट वेरिएंट्स की खास बातें.

Advertisement
Renault Kiger को दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ आती है. (Photo: ITG) Renault Kiger को दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ आती है. (Photo: ITG)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:30 PM IST

रेनो ने भारतीय बाजार में अपनी बी-सेगमेंट की एसयूवी के नए वेरिएंट्स को लॉन्च कर दिया है. हम बात कर रहे हैं रेनो काइगर (Renault Kiger) की, जिसके चार नए वेरिएंट्स कंपनी ने लॉन्च किए हैं. ये नए वेरिएंट्स टर्बो पेट्रोल और नैचुरली एस्पीरेटेड इंजन दोनों ही ऑप्शन में आते हैं. कंपनी ने अपने लाइनअप को रिवाइज कर दिया है. 

ब्रांड की मानें तो रेनो काइगर सबसे सस्ती टर्बो चार्ज्ड इंजन वाली एसयूवी है. Renault Kiger के टर्बो चार्ज्ड वेरिएंट की कीमत 7.89 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. कार में सबसे बड़ा अपडेट इवोल्यूशन प्लस ट्रिम का जुड़ना है, जो मल्टीपल पावरट्रेन ऑप्शन में उपलब्ध है. रेनो ने इस वेरिएंट को इवोल्यूशन और टेक्नो के बीच में प्लेस किया है. 

Advertisement

क्या फीचर्स मिलते हैं? 

इस वेरिएंट के जुड़ने से कंज्यूमर्स को कई फीचर्स अफोर्डेबल प्राइस पर मिलेंगे. नया इवोल्यूशन प्लस वेरिएंट नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मैन्युअल और एएमटी गियरबॉक्स दोनों में आता है. इसके अलावा ये वेरिएंट टर्बो पेट्रोल इंजन और मैन्युअल ट्रांसमिशन में आएगा. 

इवोल्यूशन प्लस वेरिएंट में पुश स्टार्ट/ स्टॉप के साथ स्मार्ट एक्सेस कार्ड, ड्राइवर सीट हाइट एडजस्टमेंट, वायरलेस स्मार्टफोन रेप्लिकेशन, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और लाइट एम्बॉस्ड फैब्रिक अपहोल्स्ट्री मिलती है. इसके साथ ही कंपनी ने अपने टर्बो पेट्रोल लाइनअप को तीन से बढ़ाकर 5 वेरिएंट्स में कर दिया है. कार बेस वेरिएंट्स से ही 6 एयरबैग समेत 21 सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड देती है.

यह भी पढ़ें: Renault Duster का माइलेज आया सामने, एक लीटर में चलेगी इतने KM

कार की कीमतें

नए इवोल्यूशन प्लस टर्बो पेट्रोल मैन्युअल वेरिएंट के साथ ही रेनो ने टेक्नो टर्बो मैन्युअल वेरिएंट भी जोड़ा है. ये दोनों ही वेरिएंट्स कंज्यूमर्स को कम कीमत में टर्बो पेट्रोल इंजन ऑफर करते हैं. टर्बो मैन्युअल वेरिएंट की कीमत 7.89 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. वहीं टेक्नो टर्बो वेरिएंट की कीमत 8.45 लाख रुपये और इमोशन टर्बो पेट्रोल की कीमत 9.35 लाख रुपये है. 

Advertisement

टर्बो सीवीटी की कीमत 9.35 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. इसके इमोशन वेरिएंट, जिसमें टर्बो सीवीटी मिलता है, उसकी कीमत 10.35 लाख रुपये एक्स शोरूम है. ध्यान रखें कि काइगर के मैन्युअल वेरिएंट की कीमत 5.81 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. ये कीमत ऑथेंटिक वेरिएंट की है.

यह भी पढ़ें: Mini Duster से उठा पर्दा... भारत में जल्द लॉन्च होगी Renault Bridger

इवोल्यूशन प्लस के मैन्युअल वेरिएंट की कीमत 6.99 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. जबकि इवोल्यूशन प्लस एएमटी वेरिएंट की कीमत 7.45 लाख रुपये एक्स शोरूम है. वैसे काइगर का सबसे सस्ती एएमटी वेरिएंट 6.99 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत पर आता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »