Creta-Sierra का बिगड़ेगा खेल... भारत में लॉन्च हुई नई Duster, इतनी है कीमत

Renault Duster भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गई है. इस कार को कंपनी ने 2022 में डिस्कंटीन्यू कर दिया था. अब कंपनी ने इसके लेटेस्ट वर्जन को पेश किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आती है. इस कार का सीधा मुकाबला Hyundai Creta और Tata Sierra जैसी गाड़ियों से होगा. आइए जानते हैं इसकी कीमतें.

Advertisement
Renault Duster तीन इंजन ऑप्शन में मिलेगी, जिसमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड भी शामिल है. (Photo: renault.co.in) Renault Duster तीन इंजन ऑप्शन में मिलेगी, जिसमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड भी शामिल है. (Photo: renault.co.in)

अभिषेक मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:28 PM IST

रेनो ने भारतीय बाजार में आखिरकार Duster को रिलॉन्च कर दिया है. कंपनी ने कार का थर्ड जनरेशन लॉन्च किया है, जो आकर्षक कीमत पर आता है. Renault ने इस कार 2022 में डिस्कंटीन्यू कर दिया था. नई डस्टर को रेनो के नए RGMP प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. पुरानी डस्टर के मुकाबले इसमें आपको बहुत कुछ नया मिलने वाला है. 

Advertisement

कार ना सिर्फ नए डिजाइन के साथ आती है बल्कि इसमें मल्टीपल पावरट्रेन का विकल्प भी दिया गया है. इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन मिलेंगे. हालांकि, पहले की तरह अब ये कार डीजल में नहीं आएगी. इसका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन भी इस साल के अंत में उपलब्ध होगा. 

कितनी है कीमत? 

2026 Renault Duster को कंपनी ने 10.49 लाख रुपये (एक्स शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत 18.49 लाख रुपये एक्स शोरूम है. 31 मार्च तक कार को प्रीबुक करने पर कंपनी डिस्काउंट दे रही है. अलग-अलग वेरिएंट्स पर डिस्काउंट भी अलग-अलग है. R-पास के साथ बेस वेरिएंट की कीमत 10.29 लाख रुपये एक्स शोरूम हो जाती है. इस कार का सीधा मुकाबले Creta, Grand Vitara और Tata Sierra जैसे गाड़ियों से है. नई डस्टर 6 कलर ऑप्शन में मिलेगी. 

Advertisement
नई डस्टर में तीन इंजन ऑप्शन मिलेंगे. (Photo: renault.co.in)

कंपनी ने इसे सनसेट रेड, पर्ल वॉइट, रिवर ब्लू, मूनलाइट सिल्वर, स्टील्थ ब्लैक और जेड माउंटेन कलर में लॉन्च किया है. कार में सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर्स मिलेंगे. 

यह भी पढ़ें: Mini Duster से उठा पर्दा... भारत में जल्द लॉन्च होगी Renault Bridger

इंजन ऑप्शन कौन-कौन से हैं? 

2026 Renault Duster दो टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन में आती है. कार में 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 100hp की पावर और 160Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इस वेरिएंट को 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ खरीदा जा सकता है. 

वहीं दूसरा इंजन ऑप्शन 1.3 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 163hp की पावर और 280Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसे आप 6-स्पीड मैन्युअल या 6-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमेटिक के साथ खरीद सकते हैं. 

कार के रियर में रेनो का नया लोगो मिलता है. (Photo: renault.co.in)

यह भी पढ़ें: Renault Duster Launch: EV मोड, सबसे पावरफुल इंजन... और 8 गियर! स्मार्ट फीचर्स के साथ नई डस्टर हुई पेश

तीसरा ऑप्शन भी है, लेकिन इस इंजन के साथ Duster इस साल के अंत तक भारतीय बाजार में जाएगी. हम बात कर रहे हैं 1.8 लीटर के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन की, जो दीवाली पर आ सकता है. इसमें 109hp की पावर वाला पेट्रोल इंजन और 49hp की पावर इलेक्ट्रिक मोटर से मिलेगी. इस सेटअप में 20hp का हाइब्रिड स्टार्टर जनरेटर भी होगा, जिसे 1.4kWh की बैटरी से पावर मिलेगी. इस पूरे सिस्टम के जरिए कार को 160hp की पावर और 172Nm का टॉर्क मिलेगा. 

Advertisement

नई डस्टर... नया डिजाइन 

भारत में लॉन्च हुई डस्टर में कंपनी ने कई बदलाव किए हैं. इसमें LED हेडलैम्प्स मिलेंगे, जो आईब्रो शेप्ड DRLs के साथ आएंगे. फ्रंट में रेनो के लोगो की जगह Duster नाम लिखा मिलेगा. इसके अलावा कार में रग्ड बॉडी क्लैडिंग दी गई है. कार 18-inch के ब्लैक एलॉग व्हील्स के साथ आती है. SUV में फंक्शनल रूफ रेल दिया गया है, जो 50Kg वजन उठाने में सक्षम है. इसका ग्राउंड क्लियरेंस 212mm है. रियर साइड में ट्रैंगुलर LED टेल लाइट्स दी गई हैं.

Duster में पैनोरोमिक सनरूफ मिलता है. (Photo: renault.co.in)

इंटीरियर में क्या है नया? 

कार में डुअल स्क्रीन सेटअप जोड़ा गया है. इसमें फिजिकल कंट्रोल भी दिए गए हैं. डैशबोर्ड और डोरपैनल्स पर लेदर का इस्तेमाल किया गया है. कार में 10.1-inch का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और Apple CarPlay के साथ आएगा. 

इसमें 10.25-inch का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कल्स्टर दिया गया है. कार में डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस फोन चार्जर भी मिलेगा. SUV में पैनोरोमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट और वेंटिलेटेड सीट्स मिलती हैं. कार में स्लाइडिंग आर्म रेस्ट भी दिया गया है. सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो कार में 360 डिग्री कैमरा, TPMS के साथ फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर मिलते हैं. इसमें लेवल-2 ADAS दिया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement