मर्सिडीज ने अपनी हाइब्रिड कार को भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने मर्सिडीज-एजीएम ई 53 हाइब्रिड (Mercedes-AMG E 53 Hybrid) को लॉन्च किया है. इसके साथ ही कंपनी ई 53 नेमप्लेट को वापस लेकर आई है. ये कार प्लग-इन हाइब्रिड अवतार में लॉन्च हुई है. कंपनी इसे परफॉर्मेंस एक्जीक्यूटिव सेडान के तौर पर लाई है.
ई 53 हाइब्रिड स्टैंडर्ड ई-क्लास और एक्सट्रीम एजीएम मॉडल्स के बीच प्लेस की गई है. यानी कंपनी इस कार के जरिए रोजमर्रा की यूजेबिलिटी और स्ट्रॉन्ग स्ट्रेट लाइन परफॉर्मेंस दोनों को टार्गेट कर रही है. आइए जानते हैं लेटेस्ट मर्सिडीज की खास बातें.
Mercedes-AMG E 53 हाइब्रिड को कंपनी ने 1.45 करोड़ रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. ये कीमत परफॉर्मेंस एडिशन की है. वहीं कार का रेसिंग एडीशन 1.48 करोड़ रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च हुआ है.
यह भी पढ़ें: Mercedes-Benz S-Class: 32KM का माइलेज, 15 एयरबैग... केबिन देख कहेंगे वाह! लॉन्च हुई कमाल की कार
ये कार ब्रांड की लेटेस्ट परफॉर्मेंस सेडान है. ग्लोबल मार्केट में ये कार दो साल पहले ही लॉन्च हो चुकी थी. कार में 3.0 लीटर का इन-लाइन 6 टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 9 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आता है. कार के चारों वील में 4Matic+ AWD सिस्टम के जरिए पावर जाती है.
प्लग-इन हाइब्रिड के तहत इसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है, जो 21.2kWh की बैटरी से जुड़ा हुआ है. ये सेटअप कार को 585 एचपी की पावर और 750 एनएम का टॉर्क ऑफर करता है. इसकी वजह से कार सिर्फ 4 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है.
यह भी पढ़ें: ब्लैक एक्सटीरियर, खास लेदर वाला इंटीरियर, Mercedes-Benz की इन कारों का नाइट एडिशन लॉन्च
वहीं ई 53 रेसिंग एडिशन में एएमजी ड्राइवर पैकेज स्टैंडर्ड मिलता है, जो इस कार को 280 किलोमीटर की टॉप स्पीड तक लेकर जाता है. कार में एएमजी स्पेसिफिक सीट्स, पावर्ड फ्रंट सीट्स और एएमजी स्टीयरिंग वील मिलता है. डैशबोर्ड पर 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 14.4 इंच का सेंटर टचस्क्रीन मिलता है.
इसके अलावा कार में बर्मेस्टर (Burmester) साउंड सिस्टम, पैनोरोमिक सनरूफ, एबिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, 360 डिग्री कैमरा और एयरबैग्स का एक सेटअप मिलता है. कार में 20 इंच के एलॉय वील्स मिलते हैं.
आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क