Maruti Sales: इन कारों का चला जादू! मारुति ने बना दिया सेल्स रिकॉर्ड, बेच डाली 24 लाख गाड़ियां

Maruti Sales March: मारुति सुजुकी ने न केवल घरेलू बाजार में बल्कि एक्सपोर्ट के मामले में भी तगड़ी ग्रोथ दर्ज की है. कंपनी ने बीते फाइनेंशियल ईयर में 4.47 लाख से ज्यादा कारों को विदेशों में भेजा है. इसके अलावा साल भर में कंपनी ने कुल 24 लाख से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री की है.

Advertisement
Maruti Sales: मारुति ने लगातार तीसरे साल 20 लाख से ज्यादा कारें बेची हैं. Photo: Ashwin Satyadev/ITG Maruti Sales: मारुति ने लगातार तीसरे साल 20 लाख से ज्यादा कारें बेची हैं. Photo: Ashwin Satyadev/ITG

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:53 PM IST

Maruti Suzuki Sales: कार बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच भी अगर कोई कंपनी लगातार आगे बढ़ रही है, तो वह है मारुति सुजुकी. देश की सबसे बड़ी कार कंपनी की बिक्री के आंकड़ों ने एक बार फिर चौंका दिया है. आंकड़े सिर्फ बढ़े नहीं हैं, बल्कि कई पुराने रिकॉर्ड पीछे छूट गए हैं. घरेलू बाजार से लेकर विदेशों तक, हर जगह मारुति की गाड़ियों की मांग तेज हुई है. अब कहानी इन आंकड़ों के पीछे छिपे उस ट्रेंड की है, जो बता रहा है कि ग्राहक क्या चाहते हैं और मारुति कैसे उसे भुना रही है.

Advertisement

मारुति सुजुकी ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 को शानदार अंदाज में खत्म किया है. कंपनी ने इस साल डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट दोनों बाजारों में अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की है. खास बात यह रही कि कंपनी ने लगातार तीसरे साल 20 लाख (2 मिलियन) से ज्यादा कुल बिक्री का आंकड़ा पार किया है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है.

बेची 24 लाख से ज्यादा कारें

कंपनी ने FY26 में कुल 24,22,713 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा है. इसमें घरेलू बाजार में 18,61,704 यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री शामिल है, जबकि 4,47,774 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया गया है. इससे साफ है कि कंपनी की गाड़ियों की मांग भारत के साथ-साथ विदेशों में भी तेजी से बढ़ रही है. कंपनी ने हाल ही में अपनी e Vitara को भी दूसरे देशों में एक्सपोर्ट करना शुरू कर दिया है.

Advertisement

मार्च भी रहा धमाकेदार

बीता मार्च भी मारुति के लिए मजेदार रहा है. इस दौरान मारुति ने कुल 2,25,251 कारों की बिक् की है. जो पिछले साल मार्च में बेचे गए 1,92,984 यूनिट्स के मुकाबले काफी ज्यादा है. इसमें 1,69,428 कारों को डोमेस्टिक मार्केट में बेचा गया, जबकि 47,040 यूनिट्स को विदेशों में एक्सपोर्ट किया गया है. यह आंकड़े साल-दर-साल मजबूत ग्रोथ को दिखाते हैं.

मारुति सुजुकी मार्च-26 बिक्री

सेगमेंट बिक्री मार्च-26
मिनी    11,741
कॉम्पैक्ट   71,789
यूटिलिटी व्हीकल 71,356
वैन   11,333
कुल घरेलू यात्री वाहन बिक्री (PV) 1,66,219
हल्के कमर्शियल वाहन (LCV)   3,209
LCV सहित कुल घरेलू बिक्री (PV+LCV) 169,428
अन्य OEM को बिक्री  8,783
कुल घरेलू बिक्री (PV+LCV+OEM)  1,78,211
कुल एक्सपोर्ट सेल्स         47,040
कुल बिक्री (डोमेस्टिक + एक्सपोर्ट) 2,25,251
नोट: यहां दिए गए सभी आंकड़े यूनिट में हैं.  

हर सेगमेंट में शानदार परफॉर्मेंस

कंपनी की कॉम्पैक्ट कारों ने एक बार फिर बिक्री में अहम भूमिका निभाई. बलेनो, स्विफ्ट और वैगनआर जैसी कारों ने ग्राहकों के बीच एक बार फिर से खुद को साबित किया. बीते मार्च में इन कारों के कुल 71,789 यूनिट्स की बिक्री की गई.

वहीं SUV और MPV सेगमेंट भी तेजी से बढ़ रहा है. मारुति ब्रेजा, अर्टिगा, ग्रैंड विटारा जैसे मॉडल्स की 71,356 यूनिट्स बिक्री हुई. मिनी और कॉम्पैक्ट सेगमेंट मिलाकर मार्च में 83,530 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो अब भी पैसेंजर व्हीकल मार्केट में कंपनी की मजबूत पकड़ को दिखाती है.

Advertisement

पूरे साल की बात करें तो यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में कुल 7,60,987 यूनिट्स की बिक्री की गई है. जिससे साफ है कि ग्राहकों का रुझान तेजी से SUV और MPV की तरफ बढ़ रहा है.

एक्सपोर्ट में उछाल

एक्सपोर्ट के मामले में भी कंपनी ने तगड़ी रफ्तार पकड़ी है. FY25 में जहां एक्सपोर्ट 3,32,585 यूनिट्स था, वहीं FY26 में यह बढ़कर 4,47,774 यूनिट्स हो गया. यह दिखाता है कि कंपनी के मॉडल्स की ग्लोबल मार्केट में मांग लगातार बढ़ रही है. पूरे साल के आंकड़ों से यह साफ हो गया है कि भारतीय ग्राहकों का झुकाव तेजी से SUV और MPV सेगमेंट की तरफ बढ़ रहा है. यही वजह है कि कंपनी की कुल ग्रोथ में इस सेगमेंट का बड़ा योगदान रहा है. आने वाले समय में भी यही ट्रेंड जारी रहने की उम्मीद है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »