4.8 मीटर लंबी और दमदार पावर, आ रही है Kia Sorento, टीजर हुआ जारी

भारतीय बाजार में Kia एक नई एसयूवी लेकर आ रही है. ये कार दमदार पावर और बड़े साइज की होगी. रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी इसे 7 सीटर सेटअप में इंट्रोड्यूस कर सकती है. ये किआ की फ्लैगशिप एसयूवी होने वाली है, जिसमें हाइब्रिड पावरट्रेन मिलेगा. हाइब्रिड का मतलब है कि कार बेहतर माइलेज ऑफर करेगी. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Advertisement
Kia Sorento हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ भारत में लॉन्च हो सकती है. (Photo: Kia Motor) Kia Sorento हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ भारत में लॉन्च हो सकती है. (Photo: Kia Motor)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:38 AM IST

किआ इंडिया (Kia India) ने एक नया टीजर जारी कर दिया है. इस टीजर में कंपनी ने किसी कार का नाम तो नहीं लिया है, लेकिन एक बड़े लॉन्च का संकेत दिया है. हम बात कर रहे हैं किआ सोरेंटो (Kia Sorento) की. लेटेस्ट टीजर में कंपनी ने जो फोटो शेयर की है, वो इटली के सोरेंटो शहर की है. 

ये दिखाता है कि कंपनी इस एसयूवी को भारत लाने की तैयारी कर चुकी है. रिपोर्ट्स की मानें, तो डीलरशिप ने इस कार की अनाधिकारिक बुकिंग शुरू कर दी है. कंपनी ने आधिकारिक रूप से इस कार की लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसका टीजर हिंट है कि ये एसयूवी जल्द ही लॉन्च होने वाली है. 

Advertisement

इंजन और पावर

किआ सोरेंटो कंपनी की भारत में फ्लैगशिप ICE (इंटरनल कंबशन इंजन) एसयूवी होगी. ये गाड़ी स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आ सकती है. संभव है कि कंपनी इसमें 1.6 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल हाइब्रिड इंजन दे सकती है, जो 238 एचपी की पावर और 380 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करेगा. 

यह भी पढ़ें: Kia की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV, 8 लाख से कम है कीमत

कार इंटरनेशनल मार्केट में 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है. वहीं ग्लोबल बाजार में ये कार फ्रंट वील ड्राइव और ऑल वील ड्राइव कॉन्फिग्रेशन में आती है. भारत में ये किस सेटअप के साथ आएगी, इसकी जानकारी नहीं है. ये कार 6 या 7 सीट कॉन्फिग्रेशन में आ सकती है. 

एक्सटीरियर, इंटीरियर और फीचर्स

अगर ऐसा होता है तो ये सेगमेंट की एक मात्र एसयूवी होगी, जो थ्री रो फैक्टरी सीटिंग लेआउट के साथ आएगी. एसयूवी को मल्टीपल टाइम भारतीय सड़कों पर टेस्ट करते हुए देखा गया है. इसकी लंबाई 4815 एमएम, चौड़ाई 1900 एमएम और ऊंचाई 1700 एमएम है. कार का वीलबेस 2815 एमएम है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 500KM रेंज... धांसू फीचर्स! आ रही KIA की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार

एक्सटीरियर की बात करें, तो इसमें किआ वाला सिग्नेचर नोज ग्रिल मिलेगा. कार में वर्टिकल पोजीशन्ड लाइटिंग एलिमेंट्स, रूफ रेल्स, क्रोम विंडो सराउंड और 19 इंच का डुअल टोन एलॉय वील आता है. इंटीरियर में इंटरनेशनल मार्केट वाली ही झलक देखने को मिल सकती है. 

इसमें 12.3 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जो डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम की तरह काम करेगा. एसयूवी में पैनोरोमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट, 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, वायरलेस कनेक्टिविटी और लेवल 2 ADAS पैकेज मिलेगा. इसका मुकाबला स्कोडा कोडियाक और फॉक्सवैगन टेरॉन से होगा. वैसे इस सेगमेंट में फॉर्च्यूनर का दबदबा और इस कार को उससे भी मुकाबला करना होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »