13 July 2026
By: Aaj Tak Auto
देश में इलेक्ट्रिक कारों की मांग लगातार बढ़ रही है और अब Kia भी इस रेस में बड़ा दांव खेलने की तैयारी कर रही है.
Photo: Citroen.in
हाल ही में किआ ने भारतीय बाजार में अपनी दो नई कारों एक हाइब्रिड और एक इलेक्ट्रिक को पेश करने के लिए एक टीजर भी जारी किया था.
Video: Insta/@kiaind
अब कंपनी की नई Kia Syros EV लॉन्च से पहले बिना किसी कवर के सड़क पर टेस्टिंग के दौरान देखी गई है.
Photo: Reddit/@CarsIndia
खास बात यह है कि पहली नजर में ये नई इलेक्ट्रिक एसयूवी काफी हद तक पेट्रोल मॉडल Syros जैसी ही लगती है.
Photo: Reddit/@CarsIndia
माना जा रहा है कि इस महीने के आखिर तक कंपनी इस इलेक्ट्रिक SUV से पर्दा उठा सकती है. अगर ऐसा होता है तो यह कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार हो सकती है.
Photo: Reddit/@CarsIndia
स्पाई तस्वीरों से साफ है कि, Kia Syros EV का डिजाइन लगभग पूरी तरह पेट्रोल मॉडल जैसा रखा गया है. इसमें पेट्रोल मॉडल जैसा ही 17-इंच के अलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं.
Photo: Kia.com
फर्क सिर्फ इतना है कि चार्जिंग पोर्ट कार के फ्रंट लेफ्ट हिस्से में दिया गया है. यह कार आइवरी सिल्वर मैट कलर में नजर आई है जो पेट्रोल Syros में भी उपलब्ध है.
Photo: Reddit/@CarsIndia
पीछे की तरफ टेललाइट्स की पोजिशन भी बिल्कुल ICE मॉडल जैसी ही दिखाई देती है. इसके इंटीरियर में ड्यूल-टोन थीम देखने को मिलेगा.
Photo: Reddit/@CarsIndia
उम्मीद है कि कंपनी अंदर भी पेट्रोल मॉडल जैसा ही प्रीमियम केबिन देगी. मौजूदा Syros के टॉप वेरिएंट में कई एडवांस और लग्ज़री फीचर्स दिए जाते हैं.
Photo: Kia.com
जिनमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ड्यूल डिजिटल स्क्रीन, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, LED लाइटिंग पैकेज, वेंटिलेटेड सीटें और स्लाइडिंग सीट जैसी सुविधाएं मिलती हैं.
Photo: Kia.com
इलेक्ट्रिक मॉडल में इन सभी फीचर्स के साथ 360 डिग्री कैमरा, लेवल-2 ADAS और व्हीकल-टू-लोड यानी V2L फीचर भी दिया जा सकता है.
Photo: Kia.com
पहले माना जा रहा था कि Kia Syros EV में केवल 42 kWh बैटरी पैक मिलेगा. लेकिन अब ख़बर है कि कंपनी इसमें 51.4 kWh का बड़ा बैटरी पैक भी दे सकती है.
Photo: Kia.com
हालांकि ऑफिशियल ड्राइविंग रेंज का खुलासा लॉन्च के वक्त ही होगा. लेकिन माना जा रहा है कि, बड़ा बैटरी पैक सिंगल चार्ज में 500 किमी की रेंज दे सकता है.
Photo: Reddit/@CarsIndia
कीमत के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी. लेकिन उम्मीद है कि कंपनी इसे करीब 14 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च कर सकती है.
Photo: Reddit/@CarsIndia
बता दें कि, पेट्रोल Kia Syros की कीमत 8.42 लाख रुपये से लेकर 15.82 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है.
Photo: Kia.com
किआ के इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो में Carens Clavis EV भी मौजूद है. जिसकी कीमत 18 लाख रुपये से 25 लाख रुपये के बीच है.
Photo: Kia.com