Kia की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV, 8 लाख से कम है कीमत

23 July 2026

By: Aajtak Auto

Syros EV लॉन्च

किआ इंडिया ने अपनी नई और सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च कर दिया है. हम बात कर रहे हैं सिरॉस ईवी की, जिसकी कीमत का ऐलान हो गया है. 

Photo: kia.com

BaaS के साथ लॉन्च

कुछ दिनों पहले कंपनी ने इस कार के फीचर्स से पर्दा उठाया था. ये कार दो बैटरी विकल्प में आती है. ब्रांड ने इसे BaaS के साथ लॉन्च किया है.

Photo: kia.com

कितनी है कीमत

BaaS यानी बैटरी एज ए सर्विस, के तहत कार की कीमत कम हो जाती है. सिरॉस ईवी की BaaS के साथ कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है.

Photo: kia.com

ये चार्ज भी देना होगा

इसके साथ 3.3 रुपये प्रति किलोमीटर की बैटरी पेमेंट करनी होगी. बिना BaaS के कार की कीमत 13.49 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. 

Photo: kia.com

दो बैटरी पैक भी मिलते हैं

एसयूवी में 42kWh और 51.4kWh की बैटरी का विकल्प मिलता है. बड़ी बैटरी वाले वेरिएंट की कीमत 16,99,900 रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है.

Photo: kia.com

बैटरी और रेंज 

42kWh वाले वेरिएंट की क्लेम्ड रेंज 443 किलोमीटर है, जबकि 51.4kWh बैटरी पैक वाले वेरिएंट की क्लेम्ड रेंज 523 किलोमीटर है. 

Photo: kia.com

स्पीड और चार्जिंग 

कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड सिर्फ 8.1 सेकंड में पकड़ लेती है. 100kW के चार्जर से इसे 10 परसेंट से 80 परसेंट तक चार्ज होने में 39 मिनट लगते हैं. 

Photo: kia.com

डिजाइन में भी हुआ बदलाव

ये कार काफी हद तक ICE (इंटरनल कंबशन इंजन) वर्जन जैसी लगती है. इसमें ईवी लुक देने के लिए कुछ-कुछ बदलाव किए गए हैं. 

Photo: kia.com

तीन स्क्रीन मिलेगी

कार में 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और 5 इंच की क्लाइमेट कंट्रोल स्क्रीन मिलती है.

Photo: kia.com

Read Next