कावासाकी ने अपनी केएलएक्स 230 (KLX230) रेंज को अपडेट कर दिया है. साथ ही कंपनी ने इस लाइनअप को एक्सपैंड किया है. इसके तहत कावासाकी ने इस रेंज में केएलएक्स 230 एस (KLX230 S) को लॉन्च किया गया है. अब इस रेंज में तीन मॉडल- केएलएक्स230, केएलएक्स230 एस और ऑफरोडिंग ऑनली केएलएक्स230आर एस (KLX230R S) मिलते हैं.
इन तीनों ही बाइक्स में 233सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता है, जो 19 एचपी की पावर और और 19 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. ये बाइक्स 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती हैं. इस लाइनअप में केएलएक्स 230 एस सबसे नया मॉडल है, जो स्टैंडर्ड केएलएक्स 230 से थोड़ी अलग है.
केएलएक्स 230 एस की सीट हाइट 830 एमएम है. वहीं स्टैंडर्ड वेरिएंट की सीट हाइट 880 एमएम है. लोअर सीट हाइट के लिए कंपनी ने सस्पेंशन ट्रैवल को कम किया है. इसके साथ ही ग्राउंड क्लियरेंस भी कम हुआ है. केएलएक्स 230 एस 220 एमएम के ग्राउंड क्लियरेंस के साथ आती है.
यह भी पढ़ें: कम दाम-ज्यादा माइलेज, बजट सेगमेंट में Hero की बड़ी तैयारी, ला रहा नई बाइक
तीनों बाइक्स में KLX230R S एक ऑफ रोडिंग बाइक है. इस बाइक में कंपनी ने हेडलाइट्स नहीं दी हैं और डिजाइन में भी कुछ बदलाव किए हैं. ब्रांड ने बताया है कि कावासाकी केएलएक्स 230आर एस की डिलीवरी अगस्त 2026 से शुरू होगी. वहीं केएलएक्स 230 और केएलएक्स 230 एस की डिलीवरी मिड-सितंबर से होगी.
कावासाकी ने इन बाइक्स की कीमतों को रिवाइज भी किया है. इस रेंज की कीमत 1.89 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. ये कीमत केएलएक्स 230आर एस की है. वहीं केएलएक्स 230 और 230 एस की कीमत 2.19 लाख रुपये एक्स शोरूम है. कंपनी ने नई बाइक की लॉन्चिंग के साथ ही मौजूदा मॉडल्स की कीमतों में काफी इजाफा किया है.
यह भी पढ़ें: 3.69 लाख कीमत, 33KM का माइलेज, 8887 ने खरीदी ये छोटी कार
केएलएक्स230 की कीमत 1.84 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.19 लाख रुपये कर दी गई है. यानी बाइक कीमतों में 35 हजार रुपये का इजाफा किया गया है. इसके अलावा KLX230R S की बात करें, तो इसकी कीमत 10 हजार रुपये बढ़ी है. अब ये बाइक 1.89 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आती है.
आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क