20 June 2026
By: Aajtak Auto
एसयूवी की भीड़ में छोटी कारों की सेल बहुत कम हो गई थी, लेकिन मारुति सुजुकी ने इस सेगमेंट में कमबैक किया है. कंपनी की छोटी कारों की सेल बेहतर हो रही है.
Video: ITG
इसका बड़ा उदाहरण मारुति सुजुकी अल्टो के10 है. सालों तक लोगों की पहली कार बनी रहने वाली अल्टो की सेल वापस बढ़ने लगी है.
Photo: marutisuzuki.com
अल्टो के10 की सेल पिछले साल के मुकाबले 79 फीसदी बढ़ी है. जहां पिछले साल मई में अल्टो के10 की 4,970 यूनिट्स बिकी थी.
Photo: marutisuzuki.com
वहीं मई 2026 में अल्टो के10 की 8,887 यूनिट्स बिकी हैं. मारुति सुजुकी की ये कार 3,69,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर आती है.
Photo: marutisuzuki.com
इस कार को मल्टीपल कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है. मारुति ने वक्त के साथ इस कार को बेहतर किया है और इसमें सेफ्टी फीचर्स को भी जोड़ा है.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति सुजुकी अल्टो के10 में 998सीसी का इंजन मिलता है, जो 50.4kW की पावर देता है. ये कार सीएनजी ऑप्शन के साथ आती है.
Photo: marutisuzuki.com
माइलेज की बात करें, तो पेट्रोल वेरिएंट का क्लेम्ड एवरेज 24.90 किलोमीटर प्रति लीटर का है. वहीं CNG वेरिएंट 33.85 Km/ Kg का माइलेज देता है.
Photo: marutisuzuki.com
कार में 6 एयरबैग की सेफ्टी मिलती है. इसके अलावा रिवर्स पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम जैसे सेफ्टी फीचर्स भी इसमें मिलते हैं.
Photo: marutisuzuki.com
इसके सीएनजी वेरिएंट की कीमत 4,81,900 रुपये से शुरू होती है. कार में ऑटो गियर शिफ्ट, इंफोटेनमेंट सिस्टम और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Photo: marutisuzuki.com