1 लाख के पार पहुंची Hyundai की इस SUV की बुकिंग, लॉन्च हुआ नया वेरिएंट

हुंडई की हाल में लॉन्च हुई कॉम्पैक्ट SUV की बुकिंग 1 लाख के पार पहुंच गई है. कंपनी ने इस मौके पर इसका नया वेरिएंट लॉन्च किया है, जो डीजल इंजन के साथ ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑफर करता है. इसमें सनरूफ समेत तमाम जरूरी फीचर्स मिलते हैं. हुंडई की नई वेन्यू की कीमत 8 लाख रुपये से शुरू होती है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Advertisement
Hyundai ने नई वेन्यू का लेटेस्ट वेरिएंट लॉन्च किया है. (Photo: hyundai.com) Hyundai ने नई वेन्यू का लेटेस्ट वेरिएंट लॉन्च किया है. (Photo: hyundai.com)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:38 PM IST

Hyundai मोटर इंडिया ने अपनी कॉम्पैक्ट SUV Venue का नया वेरिएंट लॉन्च किया है. ये वेरिएंट कम कीमत में कंज्यूमर्स को डीजल इंजन ऑफर करता है. जहां नई Hyundai Venue की बुकिंग 1 लाख के पार पहुंच गई है. इस मौके पर कंपनी ने कार का नया वेरिएंट लॉन्च किया है. हुंडई ने डीजल ऑटोमेटिक वेरिएंट HX8 पेश किया है.

नई Venue को कंपनी ने 8 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम की कीमत पर लॉन्च किया है. अब तक डीजल का ऑप्शन HX2, HX5, HX7 और HX10 वेरिएंट में मिल रहा था. अब इसे एक्सपैंड करते हुए कंपनी ने HX8 को भी पोर्टफोलियो में जोड़ दिया है. 

Advertisement

कितनी है कीमत?

ये वेरिएंट उन यूजर्स को टार्गेट करता है, जो डीजल की एफिशिएंसी और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन की सुविधा दोनों एक ही वेरिएंट में चाहते हैं. HX8 डीजल ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत 13,69,900 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. वहीं नई वेरिएंट की कीमत 8 लाख रुपये से शुरू होकर 15.69 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है. 

यह भी पढ़ें: 7 एयरबैग की सेफ्टी... 25 अपडेट्स के साथ लॉन्च हुई Hyundai की सबसे सुरक्षित कार, इतनी है कीमत

हुंडई वेन्यू के लेटेस्ट वेरिएंट में U2 1.2 लीटर CRDi डीजल इंजन मिलता है, जो 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के  साथ आता है. ये इंजन मजबूत टॉर्क और रिफाइन्ड परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. ये कार सिटी और हाईवे दोनों ही जगहों के लिए अच्छा ऑप्शन है. 

सनरूफ, ऑटो AC और कई फीचर्स मिलते हैं

इस वेरिएंट में कई कंफर्ट, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. फ्रंट में कंपनी ने वेंटिलेटेड सीट्स दी हैं. इसमें डुअल टोन लेदर सीट्स मिलती हैं. ड्राइवर सीट को इलेक्ट्रिक्ली एडजस्ट किया जा सकता है. इसके अलावा कार में हुंडई ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलती है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 75,000 कम दाम... 6 एयरबैग की सेफ्टी और धांसू फीचर्स! नई Hyundai i20 लॉन्च, कीमत बस इतनी

साथ ही कार में इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक विद ऑटो होल्ड, रियर डिस्क ब्रेक्स, मल्टीपल ड्राइव मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल मोड्स और पैडल शिफ्टर मिलते हैं. कार में एम्बिएंट लाइट्स, सनरूफ, ऑटो AC और 16-inch एलॉय व्हील्स मिलेंगे. हालांकि, टॉप वेरिएंट के मुकाबले इसमें कुछ फीचर्स नहीं है. इसमें 10.25-inch की इंफोटेनमेंट स्क्रीन और 4.2-inch का डिजिटल इंस्ट्रूमेंटल क्लस्टर मिलता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement