Hyundai ला रही अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Ioniq P... भारत में होगी लॉन्च

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की मांग बढ़ रही है. इसे देखते हुए कोई भी कंपनी देरी नहीं करना चाहेगी. हुंडई देश की चौथी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है. लेकिन इलेक्ट्रिक कारों के मामले में कंपनी का पोर्टफोलियो अभी छोटा और सीमित है. कंपनी जल्द ही अपनी एक इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने वाली है, जो ब्रांड की सबसे सस्ती ईवी होगी.

Advertisement
Hyundai भारतीय बाजार में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली है. (Photo: Hyundai.com) Hyundai भारतीय बाजार में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली है. (Photo: Hyundai.com)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:33 AM IST

हुंडई मोटर भारतीय बाजार के लिए एक नई इलेक्ट्रिक कार प्लान कर रहा है. अब तक कंपनी इलेक्ट्रिक कारों के सेगमेंट में बड़ी सफलता हासिल नहीं कर पाई है. कंपनी की लेटेस्ट ईवी क्रेटा इलेक्ट्रिक है. भारतीय बाजार में कंपनी एक सस्ती और एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार की प्लानिंग कर रही है. 

ये भारत के लिए तैयार की गई ब्रांड की कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी, जिसका कोडनेम एचई1आई है. रिपोर्ट्स की मानें, तो इस कार का नाम हुंडई आयॉनिक पी (Hyundai Ioniq P) हो सकता है. आयॉनिक ब्रांड का ग्लोबल नेमप्लेट है, जिसे छोटी कार में देकर कंपनी ज्यादा एक्सेसिबल और भरोसेमंद बना सकती है. 

Advertisement

तेजी से बढ़ रही EV की सेल्स 

2026 की तीसरी तिमाही की अर्निंग कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान हुंडई ने अपने रीजनल प्रोडक्ट्स पर चर्चा की. इस दौरान हुंडई मैनेजमेंट ने बताया कि बेयॉन के बाद हुंडई भारतीय बाजार में आयॉनिक पी को लॉन्च कर सकती है. याद रखें कि हुंडई ने इस कार का नाम अभी आधिकारिक रूप से नहीं बताया है. 

यह भी पढ़ें: Creta-Seltos के सेगमेंट में Hyundai Bayon की एंट्री, दूसरी SUVs से कैसे है अलग

वहीं मैनेजमेंट ने भी अपनी चर्चा में आयॉनिक पी को एचई1आई से कनेक्ट नहीं किया है. कंपनी का अपकमिंग प्रोडक्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में कंज्यूमर्स को एक नया और किफायती विकल्प देगा. भारतीय इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट की बात करें, तो वित्तवर्ष 2027 में इसकी ग्रोथ 90 परसेंट की है. 

सबसे सस्ती हुंडई इलेक्ट्रिक कार होगी

हुंडई की ये कार क्रेटा इलेक्ट्रिक से कम कीमत पर आएगी और ब्रांड के इलेक्ट्रिक कार पोर्टफोलियो को एक्सपैंड करेगी. ये कार इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है. अपकमिंग कार में हुंडई शुरुआत में एक्सपोर्टेड बैटरी सेल्स का इस्तेमाल करेगी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Hyundai ने चल दिया अपना दांव... सबसे सस्ती Bayon में क्या-क्या मिल रहा

कंपनी इस साल के लिए भारत में लोकल पार्टनर एक्साइड से बैटरी सेल्स सोर्स करेगी. लेकिन एक्साइड ने संकेत दिए हैं कि हुंडई-किआ प्रोग्राम के तहत बैटरी सेल्स की सप्लाई इस साल शुरू नहीं हो पाएगी. कंपनी बाद में कार को लोकल सेल्स के साथ इंट्रोड्यूस करेगी. हुंडई इस कार की कीमत को कम रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोकल कंपोनेंट्स रखना चाहती है. वैसे कंपनी इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमत को 10 लाख रुपये से कम रख सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »