HERO ने उतारी Himalayan की दुश्मन... खराब रस्तों पर भी धड़ाधड़ दौड़ेगी बाइक

हीरो ने अपनी दमदार एडवेंचर बाइक को इटली में चल रहे ईआईसीएमए 2026 में पेश किया है. ये कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी एडवेंचर बाइक है, जिसमें 421सीसी का इंजन दिया गया है. ये मोटरसाइकिल एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कार प्ले जैसे सेगमेंट फर्स्ट फीचर के साथ आती है. आइए जानते हैं हीरो की इस बाइक की खास बातें.

Advertisement
Hero Xpulse 450 को कंपनी पहले ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगी. (Photo: ITG) Hero Xpulse 450 को कंपनी पहले ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगी. (Photo: ITG)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:39 PM IST

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी बड़ी एडवेंचर बाइक से पर्दा उठा दिया है. कई सालों तक काम करने के बाद कंपनी ने आखिरकार हीरो एक्सपल्स 450 (Hero Xpulse 450) को लॉन्च किया है. ये बाइक कंपनी के 421सीसी के लेटेस्ट इंजन के साथ आएगी. एक्सपल्स 450 बाइक में दमदार पावर और टॉर्क का कॉम्बो मिलेगा. 

ब्रांड इस बाइक को ग्लोबल मार्केट में पहले लॉन्च करेगी. एक्सपल्स 450 को कंपनी मौजूदा एक्सपल्स 210 के ऊपर लेकर आएगी. ये बात तो इसके इंजन और नाम दोनों से ही जाहिर है. आइए जानते हैं हीरो की इस एडवेंचर बाइक में क्या कुछ खास होने वाला है. 

Advertisement

हीरो एक्सपल्स 450 में क्या मिलेगा? 

एक्सपल्स 450 पर हीरो कई सालों से काम कर रही थी. कंपनी ने 2020 में इसे डेवपल करना शुरू किया था. कंपनी का कहना है कि इस बाइक को हीरो मोटोस्पोर्ट्स टीम से डायरेक्ट इनपुट लेकर तैयार किया गया है. जैसा पहले ही बताया गया है कि इस बाइक में 421 सीसी का सिंगल सिलेंडर लिक्वड कूल्ड इंजन मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले HERO का धमाका, ₹2222 की EMI पर मिलेगी दोपहिया

ये इंजन 46.7 एचपी की पावर और 38 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करेगा. इसके साथ कंपनी ने 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया है. हीरो ने कन्फर्म किया है कि बाइक में स्लिप और असिस्ट क्लच फीचर स्टैंडर्ड मिलेगा. बता दें कि एक्सपल्स 210 में 24.6 एचपी की पावर और 20.7 एनएम का टॉर्क मिलता है. 

Advertisement

दमदार फीचर्स मिलेंगे 

दूसरी हाइलाइट्स की बात करें, तो मोटरसाइकिल में केवाईबी (KYB) का एडजस्टेबल फ्रंट सस्पेंशन मिलेगा. रियर सस्पेंशन के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है. इसके अलावा सबसे खास फीचर बाइक में सेगमेंट फर्स्ट आया एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले है. 

यह भी पढ़ें: 70KM माइलेज, 21 लाख से ज्यादा ने खरीदी 79 हजार की HERO बाइक

इस बाइक में 7-इंच का टीएफटी डिस्प्ले मिलेगा, जिस पर आप एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कार प्ले को एक्सेस कर पाएंगे. बाइक के सभी फीचर्स की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. इसमें 19 इंच के फ्रंट और 17 इंच के रियर टायर्स मिल सकते हैं. कंपनी ने इसकी कीमतों का ऐलान भी नहीं किया है. 

ब्रांड ने साफ बताया है कि हीरो एक्सपल्स 450 पहले ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगी. भारत में इस बाइक का सीधा मुकाबला केटीएम 390 एडवेंचर (3.87 लाख रुपये शुरुआती एक्स शोरूम कीमत) और रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 (3.08 लाख रुपये एक्स शोरूम) से होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »