दिवाली से पहले HERO का धमाका, ₹2222 की EMI पर मिलेगी दोपहिया

31 Oct 2026

By: aajtak Auto

Hero का दिवाली ऑफर

दिवाली के मौके पर बाइक या स्कूटर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हीरो मोटोकॉर्प के ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. कंपनी ने Herotsav कैंपेन शुरू की है. 

Photo: heromotocorp.com

कब से कब तक चलेगा? 

ये फेस्टिव कैंपेन 1 नवंबर से 4 नवंबर 2026 तक चलेगा, जिसमें रिवॉर्ड, फाइनेंस और कैशबैक से जुड़े कई तरह के ऑफर्स मिल रहे हैं. 

Photo: heromotocorp.com

गोल्ड कॉइन मिल सकता है

चार दिनों तक चलने वाले इस कैंपेन के तहत कंपनी ने कई तरह के ऑफर दिए हैं. टू-व्हीलर और गोल्ड कॉइन जीतने का मौका मिल रहा है. 

Photo: heromotocorp.com

100% तक फाइनेंस 

इस दौरान गाड़ी खरीदने पर कंज्यूमर्स Hero के टू-व्हीलर, गोल्ड कॉइन और दूसरे रिवॉर्ड जीत सकते हैं. कंपनी 100 परसेंट तक फाइनेंस का भी ऑफर दे रही है.

Photo: heromotocorp.com

चुनिंदा मॉडल्स पर ऑफर

ध्यान रखें कि ये ऑफर चुनिंदा मॉडल्स पर हैं. कंपनी ने उन मॉडल्स की जानकारी नहीं दी है जिस पर ये ऑफर मिल रहा है. 

Photo: heromotocorp.com

EMI पर मिलेगा टू-व्हीलर

इसके अलावा 2,222 रुपये की शुरुआती EMI पर भी प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं. कंपनी नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दे रही है.

Photo: heromotocorp.com

कैशबैक भी मिल रहा 

चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर 10,000 रुपये तक का इंस्टैंट कैशबैक और कॉर्पोरेट कंज्यूमर्स को 6,000 रुपये तक की बचत का फायदा मिलेगा.

Photo: heromotocorp.com

12 नए प्रोडक्ट्स जुड़े हैं 

हीरो ने बताया कि कंपनी ने हाल में ही अपने मोटरसाइकिल और स्कूटर पोर्टफोलियो में 12 नए और अपडेटेड प्रोडक्ट्स को जोड़ा है. 

Photo: heromotocorp.com

लोगों को आ रहे पसंद

इन मॉडल्स को लोग पसंद कर रहे हैं. कंपनी के डीलरशिप पर भी कंज्यूमर्स की आवाजाही बढ़ी है, जिससे फेस्टिव सीजन में बिक्री को रफ्तार मिली है.

Photo: heromotocorp.com

Read Next