70KM माइलेज, 21 लाख से ज्यादा ने खरीदी 79 हजार की HERO बाइक

29 Oct 2026

By: Aajtak Auto

बाइक्स का दबदबा 

भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में अभी भी मुख्य रूप से मोटरसाइकिल्स ही बिक रही हैं. हालांकि, स्कूटर्स की तादाद बढ़ी है लेकिन बाइक्स की संख्या उनसे काफी ज्यादा है. 

Photo: heromotocorp.com

6 महीने में बंपर बिक्री 

वित्तवर्ष 2027 में भारतीय बाजार में 69,28,700 यूनिट्स बिकी हैं. यानी 6 महीनों में तमाम कंपनियों ने लगभग 70 लाख मोटरसाइकिल भारत में बेची हैं. 

Photo: heromotocorp.com

स्प्लेंडर है असली हीरो 

इस सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक की बात करें, तो वो ताज हीरो स्प्लेंडर के पास है. इस बैज के तहत कंपनी कई बाइक्स बेचती है. 

Photo: heromotocorp.com

कितनी हुई सेल्स? 

वित्तवर्ष 2027 की पहली छमाही में हीरो मोटोकॉर्प ने स्प्लेंडर की 21,30,637 यूनिट्स को बेचा है. पिछले साल ये आंकड़ा 17.80 लाख पर था. 

Photo: heromotocorp.com

दर्ज की जबरदस्त ग्रोथ

ईयर-ऑन-ईयर हीरो की इस मोटरसाइकिल की सेल्स में 19.69 परसेंट का इजाफा हुआ है. कंपनी ने इस वित्तवर्ष लगभग 3.50 लाख स्प्लेंडर ज्यादा बेची हैं. 

Photo: heromotocorp.com

30.75% है हिस्सेदारी

भारत में बिकने वाली कुल मोटरसाइकिल्स में अकेले हीरो स्प्लेंडर की हिस्सेदारी 30.75 परसेंट की है. एचएफ डीलक्स ब्रांड की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है. 

Photo: heromotocorp.com

कितनी है कीमत? 

बात करें हीरो स्प्लेंडर प्लस की, तो ड्रम ब्रेक वाला ये वेरिएंट सबसे सस्ती स्प्लेंडर है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 78,912 रुपये से शुरू होती है. 

Photo: heromotocorp.com

जबरदस्त माइलेज 

बाइक का क्लेम्ड माइलेज 70 किलोमीटर प्रति लीटर का है. इसमें 97.2 सीसी का इंजन मिलता है, जो 5.9kW की पावर और 8.05 एनएम का टॉर्क ऑफर करता है. 

Photo: heromotocorp.com

5 साल की वारंटी

इस मोटरसाइकिल के साथ 5 साल या 70 हजार किलोमीटर तक की वारंटी मिल रही है. स्प्लेंडर प्लस का टॉप वेरिएंट 81,666 रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आता है.

Photo: heromotocorp.com

Read Next