हीरो मोटोकॉर्प भारत में तेजी से बढ़ते प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. कंपनी इस सेगमेंट में अपनी मौजूदगी को मजबूत करना चाहती है. बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी का फोकस 150 सीसी से 350सीसी के सेगमेंट नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने पर है.
रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी ना सिर्फ नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है बल्कि कंज्यूमर्स की डिमांड के अनुसार ओवरसीज मार्केट में खुद को मजबूत करने की भी तैयारी में है.
हाल में जारी ऐनुअल रिपोर्ट में हीरो मोटोकॉर्प ने बताया है कि पिछले वित्तवर्ष में प्रीमियमाइजेशन (प्रीमियम सेगमेंट) ने भारतीय मोटरसाइकिल मार्केट को नए सिरे से आकार देना जारी रखा है. ईयर-ऑन-ईयर प्रीमियम सेगमेंट की ग्रोथ 18 फीसदी रही है.
कंज्यूमर्स लगातार हायर डिस्प्लेमेंट वाली मोटरसाइकिल और स्कूटर को ओर बढ़ रहे हैं. ये सिलसिला पैंडेमिक के दौर में शुरू हुआ और जारी है. इसकी एक बड़ी वजह लोगों की बढ़ी हुई आय और फीचर से भरे प्रोडक्ट्स का मौजूद होना है.
यह भी पढ़ें: Vida VX2 Plus Launch: 187KM रेंज, 65 में चार्ज होगी रिमूवेबल बैटरी, Hero लाया नया स्कूटर
हीरो मोटोकॉर्प का कहना है कि पिछले साल सितंबर में जीएसटी रेट में हुए बदलाव के बाद से सब-350 सीसी सेगमेंट इंडस्ट्री का स्वीट स्पॉट बना हुआ है. जीएसटी दरों में हुए बदलाव की वजह से पहली बार एक प्रीमियम मोटरसाइकिल खरीदने का बजट कम हुआ है, जिससे कंज्यूमर्स को बढ़ावा मिला है.
वहीं 350सीसी से ज्यादा के इंजन वाली बाइक्स की ग्रोथ स्लो हुई है और उसकी वजह ज्यादा टैक्स है. इस लगातार बढ़ते हुए मार्केट ट्रेंड को पकड़ने के लिए हीरो मोटोकॉर्प और हार्ले डेविडसन दोनों ब्रांड्स वित्तवर्ष 2027 में नई बाइक्स लॉन्च करेंगे, जो 150सीसी से 350सीसी के सेगमेंट को टार्गेट करेंगी. कंपनी ने अपने प्रीमियम मोटरसाइकिल के पोर्टफोलियो को पहले ही बढ़ाया हुआ है.
यह भी पढ़ें: 71KM का माइलेज, 85 हजार से कम कीमत, लॉन्च हुई नई Hero Passion+
अब हीरो के पास एक्सट्रीम 250आर, एक्सपल्स 210 और करिज्मा एक्सएमआर जैसी बाइक्स हैं. वहीं Harley-Davidson X440 इस साल भी अच्छा परफॉर्म कर रही है. हीरो मोटोकॉर्प अपनी प्रीमियम बाइक्स के लिए अलग शोरूम में भी निवेश कर रही है. इस साल कंपनी ने 50 हीरो प्राइमा ऑटो को खोला है. इससे 115 शहरों में प्रीमियम शोरूम की संख्या बढ़कर 130 पहुंच गई है.
350सीसी सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड सबसे मजबूत प्लेयर है. इस मार्केट में एंट्री का मतलब है कि हीरो को ऐसी बाइक लॉन्च करने होगी, जो रॉयल एनफील्ड को टक्कर दे सकें. एक्सपल्स ऐसी ही एक बाइक है, जो ऑफ रोडिंग के सेगमेंट में पॉपुलर है. इंजन के मामले में छोटी होते हुए भी ये रॉयल एनफील्ड हिमालयन के टक्कर में देखी जाती है.
आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क