ये है देश का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल फ्रेंडली हाइवे, सोलर पावर से चार्ज होंगी कारें

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए देश में पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल फ्रेंडली हाइवे भी तैयार हो गया है. जानें पूरी खबर...

Advertisement
सोलर पावर से चार्ज होंगी कारें (Photo : Getty) सोलर पावर से चार्ज होंगी कारें (Photo : Getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST
  • ‘हाइवे के मिड-पॉइंट पर बनाई गई चार्जिंग फैसिलिटी’
  • ‘BHEL और भी चार्जिंग स्टेशन को कर रही अपग्रेड’
  • ‘हाइवे पर हर 25 से 30 किमी पर होगा चार्जिंग स्टेशन’

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है. सब्सिडी और शहरों में चार्जिेग फैसेलिटी के लिए कदम उठाने के बाद अब देश का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल फ्रेंडली हाइवे भी तैयार कर लिया गया है.

दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे होगा इलेक्ट्रिक व्हीकल फ्रेंडली
दिल्ली-चंडीगढ़ हाइवे देश का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल फ्रेंडली हाइवे होगा. इस हाइवे पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय की FAME-1 स्कीम के तहत चार्जिंग स्टेशन का नेटवर्क तैयार किया है.

Advertisement

मिड-पॉइंट पर है चार्जिंग स्टेशन
दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे के लगभग मिड-पॉइंट यानी कि करनाल में कर्ण लेक रिसॉर्ट पर एक स्टेट ऑफ द आर्ट चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है. भारी उद्योग मंत्री महेन्द्र नाथ पान्डे ने गुरुवार को इसका उद्घाटन किया. ये चार्जिंग स्टेशन देश में अभी उपलब्ध हर तरह की इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करने में सक्षम है. BHEL इसके अलावा हाइवे पर अन्य चार्जिेग स्टेशन को भी अपग्रेड करने पर काम कर रही है.

हर 25-30 किमी पर होगा चार्जिेग स्टेशन
सरकार की योजना है कि इस हाइवे पर हर 25 से 30 किलोमीटर की दूरी पर इसी तरह के और चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे. इससे जहां इलेक्ट्रिक व्हीकल ओनर्स की चिंताएं दूर होंगी. वहीं ये इंटर-सिटी ट्रैवल के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल के उपयोग को भी बढ़ावा देगा.

सोलर पावर से चार्ज होंगी कार
इस चार्जिंग स्टेशन की खास बात ये है कि ये स्टेशन पूरी तरह से सोलर पावर पर आधारित है. इसका मतलब ये हुआ कि यहां चार्ज होने वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल पूरी तरह इको-फ्रेंडली फ्यूल पर चलेंगे. इसके लिए चार्जिेग स्टेशन पर एक अलग ग्रिड-कनेक्टेड रूफटॉप सोलर प्लांट लगाया गया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »