भारतीय बाजार में नई कार कंपनी Denza की होगी एंट्री... पहली कार का टीजर जारी

भारतीय बाजार में लग्जरी कार ब्रांड्स की एंट्री आम नहीं है. अगले महीने हमें एक नया कार ब्रांड दिखने वाला है, जिसकी गाड़ियां प्रीमियम प्राइस पॉइंट पर आएंगी. हम बात कर रहे हैं डेंजा की, जो 13 नवंबर को अपना पहला प्रोडक्ट भारत में लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने अपनी अपकमिंग कार का टीजर जारी कर दिया है. आइए जानते हैं कंपनी क्या लाने वाली है.

Advertisement
Denza Z9 GT के साथ D9 को कंपनी भारत में लॉन्च कर सकती है. (Photo: Denza) Denza Z9 GT के साथ D9 को कंपनी भारत में लॉन्च कर सकती है. (Photo: Denza)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:30 PM IST

भारतीय बाजार में एक नई कार कंपनी की एंट्री होने वाली है. बीवाईडी (BYD) अपने लग्जरी ब्रांड डेंजा (Denza) को भारत में लॉन्च करने वाली है. डेंजा 13 नवंबर को भारतीय बाजार में एंट्री करेगा. कंपनी ने अपनी अपकमिंग कार का एक टीजर जारी किया है. इस शॉर्ट वीडियो में डेंजा ने कार की ब्रेक लाइट और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को दिखाया है. 

Advertisement

कंपनी भारत में दो गाड़ियों के साथ एंट्री कर सकती है. इसमें से एक डेंजा जेड 9 जीटी (Denza Z9 GT) हो सकती है. पहले भी इस कार को लेकर जानकारी आ चुकी है. डेंजा जेड9 जीटी एक परफॉर्मेंस फोकस्ड प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार है. आइए जानते हैं इस कार में क्या कुछ खास होने वाला है. 

डेंजा जेड9 जीटी में क्या होगा खास? 

ग्लोबल मार्केट में ये कार ईवी और प्लगइन हाइब्रिड दोनों ही अवतार में आती है. हालांकि, भारतीय बाजार में कंपनी इस कार को इलेक्ट्रिक वर्जन में लॉन्च कर सकती है. इसमें तीन मोटर्स का सेटअप मिलता है, जिसमें एक फ्रंट में और दो रियर में दिए गए हैं. ये सेटअप 1156 एचपी की पावर ऑफर करता है. 

यह भी पढ़ें: BYD Sealion 7: एक-दो नहीं पूरे 11 एयरबैग! 567KM रेंज वाली धांसू इलेक्ट्रिक कार लॉन्च

Advertisement

कार को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में सिर्फ 2.7 सेकंड का वक्त लगता है. वहीं डेंजा जेड9 जीटी की टॉप स्पीड 270 किलोमीटर प्रति घंटे की है. रेंज के मामले में ये कार सामान्य इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की तरह व्यवहार करती है. डेंजा की ये परफॉर्मेंस कार 600 किलोमीटर के क्लेम्ड रेंज के साथ आती है. 

यह भी पढ़ें: सिंगल चार्ज में 1080KM, बढ़ेगी महिंद्रा-टाटा की टेंशन... आ रही नई BYD

हालांकि, इसे तेजी से चार्ज किया जा सकता है. जेड9 जीटी 1500kW की फ्लैश अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. इसकी मदद से कार की 122.5kWh की बैटरी को सिर्फ 9 मिनट में 10 परसेंट से 97 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है. बैटरी की लाइफ को लंबा बनाए रखने के लिए 97 परसेंट पर चार्जिंग खुद रुक जाती है. 

कितनी होती कीमत?

अगर आप इस कार के फीचर्स को पढ़कर आकर्षित हैं, तो इसे खरीदने के लिए आपको ज्यादा खर्च करने के लिए भी तैयार रहना होगा. ये कार लग्जरी सेगमेंट में आएगी. डेंजा की रेंज ही वहां से शुरू होगी, जहां बीवाईडी की खत्म हो जाती है. यानी 80 लाख रुपये से ज्यादा कीमत पर इस ब्रांड की गाड़ियां आएंगी. डेंजा जेड9 जीटी की बात करें, तो ये कार 1.2 करोड़ से 1.5 करोड़ रुपये में आ सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »