दिवाली से पहले Bajaj का धमाका... दमदार फीचर वाली नई Pulsar NS200 लॉन्च

बजाज ऑटो लगातार अपनी बाइकों को अपडेट कर रही है. दिवाली से पहले कंपनी अपनी पोर्टफोलियो को रिफ्रेश करने में लगी हुई है. लेटेस्ट लॉन्च बजाज पल्सर एनएस 200 का है, जो अपडेटेड फीचर्स के साथ आती है. बाइक के डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन इंजन को रिट्यून किया गया है. आइए जानते हैं इस बाइक में अब क्या खास मिलेगा.

Advertisement
Bajaj Pulsar NS200 में 5 इंच का टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है. (Photo: Bajaj Auto) Bajaj Pulsar NS200 में 5 इंच का टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है. (Photo: Bajaj Auto)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:30 PM IST

बजाज ने त्योहारी सीजन से पहले अपने बाइक पोर्टफोलियो को अपडेट करना जारी रखा है. कंपनी के लेटेस्ट मॉडल की बात करें, तो बजाज पल्सर एनएस 200 (Bajaj Pulsar NS200) का अपडेट लॉन्च हुआ है. इस टू-व्हीलर में इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े अपडेट किए गए हैं. साथ ही इंजन भी पहले से ज्यादा पावर दे रहा है. बाइक में नया टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है. 

Advertisement

कुछ दिनों पहले ही कंपनी ने पल्सर 250 एसएस को भी अपडेट किया था. बात करें पल्सर एनएस 200 की, तो इसमें सिर्फ नया टीएफटी डिस्प्ले ही नहीं जोड़ा गया है. बल्कि बाइक में कई दूसरे बदलाव भी किए गए हैं. आइए जानते हैं इस बाइक में क्या कुछ खास मिलेगा. 

कितनी है कीमत? 

नई बजाज पल्सर एनएस 200 की कीमत 1.60 लाख रुपये एक्स शोरूम (नई दिल्ली) है. पिछले वर्जन के मुकाबले ये बाइक 11 हजार रुपये ज्यादा कीमत पर आती है. पुरानी पल्सर एनएस 200 की कीमत 1.49 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती थी. 

ये बाइक तीन कलर ऑप्शन- एबोनी ब्लैक रेसिंग रेड, पर्ल मेटैलिक व्हाइट और नार्डो ग्रे में आती है. अपने कंपटीशन के मुकाबले ये थोड़ी ज्यादा कीमत पर आती है. इसका सीधा मुकाबला टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी से है, जिसकी कीमत 1.48 लाख रुपये से शुरू होती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Bajaj का धमाका, लॉन्च की नई Pulsar NS400Z, इतने रुपये है कीमत

क्या है बाइक में नया? 

अपडेटेड पल्सर एनएस 200 में बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, राइड बाय वायर थ्रोटल दिया गया है, जो मल्टीपल राइड मोड्स ऑफर करेगा. इन सब के साथ कंपनी ने 5 इंच का टीएफटी डिस्प्ले जोड़ा है, जिसने मौजूदा एलसीडी यूनिट को रिप्लेस किया है. इस डिस्प्ले पर गूगल मिररिंग फीचर भी मिलता है. 

यह भी पढ़ें: 450% बढ़ा एक्सपोर्ट... इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में TVS, Bajaj और Ather का दबदबा

नए अपडेट के तहत बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल, एडजस्टेबल लिवर्स, पैनिक ब्रेक अलर्ट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और हजार्ड स्विच दिया गया है. मैकेनिकल बदलाव की बात करें, बाइक में 37 एमएम का यूएसडी फोर्क दिया गया है. इसके अलावा बाइक में पहले वाला ही फ्रेम, बॉक्स सेक्शन स्विंगआर्म और मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है. 

ये बाइक 199.5 सीसी के सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन के साथ आती है, जो पहले के मुकाबले ज्यादा पावर प्रोड्यूस करता है. बाइक 25.5 एचपी की पावर और 18.7 एनएम का टॉर्क ऑफर करती है. इसके साथ 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. पहले के मुकाबले इसमें 1 एचपी की ज्यादा पावर मिलती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »