Ather Rizta: 161KM रेंज, 10 मिनट में चार्ज, 119% बढ़ी इस स्कूटर की सेल

एथर भारतीय बाजार में एक नया स्कूटर कोणार्क (KONARC) लेकर आ रहा है. अब तक एथर की सेल का ज्यादातर हिस्सा सिर्फ एक स्कूटर से आ रहा है. हम बात कर रहे हैं रिज्टा की, जिसकी सेल जुलाई में 119 परसेंट बढ़ी है. वहीं एथर की कुल सेल पिछले साल के मुकाबले 106 परसेंट बढ़ी है. आइए जानते हैं एथर रिज्टा की खास बातें.

Advertisement
Ather Rizta फिलहाल कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है. (Photo:  ITG) Ather Rizta फिलहाल कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है. (Photo: ITG)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:24 PM IST

एथर एनर्जी के लिए जुलाई का महीना शानदार रहा है. कंपनी ने जुलाई 2026 में 31,044 टू-व्हीलर्स बेचे हैं. पिछले साल के मुकाबले कंपनी की सेल दोगुनी हो गई है. 2025 की जुलाई में एथर एनर्जी ने कुल 15,096 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बेचे थे. यानी ईयर-ऑन-ईयर कंपनी की ग्रोथ 106 फीसदी की है. 

वहीं जून के मुकाबले जुलाई में सेल स्टेबल रही है. जून में कंपनी ने 31,063 यूनिट्स डिस्पैच की हैं. एथर की सेल में सबसे बड़ा हिस्सा एथर रिज्टा का है. इस स्कूटर की एंट्री के बाद एथर के लिए मास मार्केट वो रास्ते खुले हैं, जो पहले के मॉडल्स एक्सेस नहीं कर पा रहे थे. 

Advertisement

कितनी हुई सेल?

एथर रिज्टा (Ather Rizta) की जुलाई में 24,833 यूनिट्स बिकी हैं. अगर पिछले साल की जुलाई से तुलना करें, तो इस स्कूटर की सेल में 119 फीसदी का इजाफा हुआ है. जुलाई 2025 में कंपनी ने 11,345 रिज्टा बेची थीं. वहीं जून के मुकाबले जुलाई में सेल स्टेबल रही है. जून में कंपनी ने 24,742 यूनिट्स को बेचा था. 

रिज्टा के अलावा एथर 450 की 6,211 यूनिट्स बिकी हैं. जून में कंपनी ने इस स्कूटर की 6,321 यूनिट्स को बेचा था. यानी मंथ-ऑन-मंथ इस स्कूटर की सेल 2 परसेंट कम हुई है. 

यह भी पढ़ें: आ रहा Ather का सबसे सस्ता स्कूटर, मिलेगी मेटल बॉडी

रिज्टा में क्या खास मिलता है? 

Ather Rizta मल्टीपल बैटरी कॉन्फिग्रेशन में आता है. स्कूटर का टॉप वेरिएंट 161 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. वहीं इस स्कूटर को सिर्फ 10 मिनट चार्ज करके 30 किलोमीटर का सफर तय किया जा सकता है. कंपनी इस स्कूटर पर 8 साल तक की वारंटी बैटरी पर दे रही है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 200KM रेंज, साल में एक बार सर्विस... आ रहा सबसे सस्ता Ather स्कूटर

ये स्कूटर दो कॉन्फिग्रेशन में आता है. इसकी कीमत 1,21,047 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. एथर रिज्टा को तीन बैटरी ऑप्शन 2.7kWh, 2.9kWh और 3.5kWh में खरीदा जा सकता है. 2.7kWh और 2.9kWh वाली बैटरी में स्कूटर 123 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज ऑफर करता है. वहीं 3.5kWh की बैटरी के साथ 161 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज मिलती है.

एथर भारतीय बाजार में एक नया स्कूटर लेकर आ रहा है. कंपनी कोणार्क को लॉन्च करने वाली है, जो ब्रांड का अब तक का सबसे सस्ता स्कूटर होने वाला है. इस स्कूटर के साथ ही कंपनी मास मार्केट में पूरी तरह से एंट्री कर लेगी. ये स्कूटर 1 लाख रुपये के बजट में लॉन्च हो सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »