आ रहा Ather का सबसे सस्ता स्कूटर, मिलेगी मेटल बॉडी

20 Aug 2026

By: Aajta Auto

आ रहा नया स्कूटर

एथर नया स्कूटर लेकर आ रहा है. कंपनी ने अपने अपकमिंग स्कूटर का नाम और कई दूसरी डिटेल्स को कन्फर्म कर दिया है. 

Photo: atherenergy.com

क्या है नाम? 

ब्रांड के अपकमिंग स्कूटर का नाम कोणार्क (KONARC) है, जो कंपनी का सबसे सस्ता स्कूटर होने वाला है. ये स्कूटर नए प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा. 

Photo: atherenergy.com

नया प्लेटफॉर्म होगा 

कंपनी ने बताया है कि अपकमिंग स्कूटर ब्रांड के EL प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा. ये कंपनी का लेटेस्ट प्लेटफॉर्म है, जिस पर पहला स्कूटर कोणार्क होगा. 

Photo: atherenergy.com

मेटल बॉडी मिलेगी 

एथर कोणार्क में कंपनी मेटल बॉडी का इस्तेमाल करेगी. एक वीडियो टीजर जारी कर कंपनी ने ये भी कन्फर्म कर दिया है. 

Photo: atherenergy.com

किससे होगा मुकाबला? 

चूंकि ये कंपनी का सबसे सस्ता स्कूटर है, तो इसका मुकाबला टीवीएस आईक्यूब, ऑर्बिटर और बजाज चेतक जैसे प्लेयर्स से होगा.

Photo: atherenergy.com

क्या होंगे फीचर्स? 

इसमें हैंडलबार माउंटेड हेडलाइट, एक चौड़ी और हॉरिजेंटल एलईडी डीआरएल फ्रंट में और 14 इंच का फ्रंट व 12 इंच का रियर वील मिलेगा. 

Photo: atherenergy.com

मास मार्केट में होगी एंट्री

कोणार्क के साथ एथर मास मार्केट में एंट्री करेगा. फिलहाल कंपनी का सबसे सस्ता स्कूटर रिज्टा है, जिसकी कीमत 1.21 लाख रुपये से शुरू होती है. 

Photo: atherenergy.com

कितनी होगी कीमत? 

एथर कोणार्क ब्रांड का अब तक का सबसे सस्ता स्कूटर होगा, जिसकी कीमत 1 लाख रुपये से शुरू हो सकती है. 

Photo: atherenergy.com

कब होगा लॉन्च? 

ये स्कूटर 29 अगस्त को लॉन्च होने वाला है. कंपनी इसे मल्टीपल बैटरी ऑप्शन और फीचर्स के साथ लॉन्च कर सकती है.

Photo: atherenergy.com

Read Next