नई बाइक या स्कूटर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ऐमेजॉन पर शुरू हो रही ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल (Amazon Great Indian Festival Sale) का फायदा उठा सकते हैं. इस सेल में मल्टीपल प्रोडक्ट्स पर आकर्षक डिस्काउंट मिल रहा है. कंपनी कुछ बाइक्स और स्कूटर्स पर भी अच्छी डील दे रही है.
ऐमेजॉन पर मल्टीपल ब्रांड्स के स्कूटर और बाइक्स मिलेंगे. यहां से आप चेतक, एथर, टीवीएस, हीरो, बजाज समेत कई ब्रांड्स की गाड़ियों को खरीद सकते हैं. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से आपको 57,350 रुपये की शुरुआती कीमत पर टू-व्हीलर मिल जाएंगी.
सेल में सबसे सस्ती बाइक हीरो मोटोकॉर्प की एचएफ डीलक्स है, जिसे आप 57,350 रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं. इस कीमत पर आपको ड्रम और किक स्टार्ट वाला वेरिएंट मिलेगा. वहीं एचएफ डीलक्स प्रो आई3एस को आप 70,819 रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 34,000 में टू-व्हीलर! Flipkart सेल में स्कूटर-बाइक्स पर क्रेजी डील्स
इन बाइक्स पर 2500 रुपये का क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट भी मिल रहा है. वहीं बजाज प्लेटिना 100 ईएस ड्रम इस प्लेटफॉर्म पर 70,116 रुपये एक्स शोरूम कीमत पर लिस्ट है. अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो एम्पीयर मैग्नस नियो इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर 90,999 रुपये में लिस्ट है. इस पर 7 हजार रुपये का क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट मिलेगा.
बजाज पल्सर 125 ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 88,866 रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लिस्ट है. इस पर 4000 रुपये का क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट मिल रहा है. वहीं बजाज चेतक सी3501 को भी आप यहां से खरीद सकते हैं. इसकी कीमत 1,53,850 रुपये एक्स शोरूम है और इस पर 6 हजार का कार्ड डिस्काउंट मिलेगा.
यह भी पढ़ें: 1 रुपये में 4KM... 50 हजार से कम कीमत, खूब बिक रहा ये स्कूटर
ऐमेजॉन सेल से आप सिर्फ बाइक या स्कूटर ही नहीं बल्कि कई दूसरे प्रोडक्ट्स भी खरीद सकते हैं. यहां से आप एक्सेसरीज और मेंटेनेंस एसेंशियल को खरीद सकते हैं. प्लेटफॉर्म पर राइडिंग जैकेट, जीपीएस ट्रैक्टर, कार या बाइक वॉशर, डैशकैम समेत कई प्रोडक्ट्स सस्ते में मिल रहे हैं. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर हेलमेट और दूसरी राइडिंग एक्सेसरीज पर भी अच्छी डील्स मिल रही हैं.
आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क