24 Sep 2026
By: Aajtak Auto
इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में टीवीएस का दबदबा है. कंपनी हर महीने सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स भारतीय बाजार में बेच रही है.
Photo: tvsmotor.com
अगस्त में टीवीएस ने कुल 57,523 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को बेचा है. इसमें बड़ी संख्या आईक्यूब की है, जबकि टीवीएस ऑर्बिटर दूसरे नंबर पर है.
Photo: tvsmotor.com
टीवीएस ऑर्बिटर की अगस्त में 14,641 यूनिट्स बिकी हैं. यानी TVS के ई-स्कूटर सेगमेंट में ऑर्बिटर की हिस्सेदारी 25 फीसदी की है.
Photo: tvsmotor.com
टीवीएस की सेल्स में ईयर-ऑन-ईयर अगस्त में 135 परसेंट का इजाफा हुआ है. अगस्त 2025 में 24,434 इलेक्ट्रिक टीवीएस बिकी थीं.
Photo: tvsmotor.com
आंकड़ों से साफ है कि अगस्त में टीवीएस के बेचे हर चार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में से एक ऑर्बिटर है, जबकि तीन आईक्यूब हैं.
Photo: tvsmotor.com
टीवीएस ऑर्बिटर दो बैटरी ऑप्शन- 1.8kWh और 3.1kWh में आता है. इसकी कीमत क्रमशः 88,250 रुपये और 105,000 रुपये एक्स शोरूम है.
Photo: tvsmotor.com
ऑर्बिटर टीवीएस का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर है. इसे BaaS (बैटरी एज ए सर्विस) के साथ भी खरीद सकते हैं. BaaS के साथ इसकी कीमत 49,999 रुपये है.
Photo: tvsmotor.com
1.8kWh की बैटरी के साथ 92 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज मिलती है. स्कूटर को घर पर चार्ज करेंगे, तो लगभग 20 रुपये का खर्च आएगा. यानी ये 1 रुपये में 4KM से ज्यादा चलेगा.
Photo: tvsmotor.com
हालांकि, रियल लाइफ में क्लेम्ड रेंज से कम दूरी ही स्कूटर चलेगा. इस स्थिति में भी ऑर्बिटर की रनिंग कॉस्ट बहुत कम आएगी.
Photo: tvsmotor.com