Advertisement

ऑटो न्यूज़

गोली-बम का नहीं होगा असर... इस खास कार से भारत में घूमेंगे Xi Jinping

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 12 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST
  • 1/7

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) ब्रिक्स (BRICS) सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत पहुंच गए हैं. शी जिनपिंग 7 साल का बाद भारत की यात्रा आए हैं. ऐसे में उनकी यात्रा की खूब चर्चा हो रही है. हालांकि, भारत पहुंचने के साथ ही उनकी कार की भी चर्चा हो रही है. शी जिनपिंग भारत यात्रा के दौरान हॉन्गची एन701 (Hongqi N701) कार का इस्तेमाल करेंगे. (Photo: AP)

  • 2/7

शी जिनपिंग की ये कार काफी खास है. ये किसी शोरूम में मिलने वाली सामान्य लिमोजिन कार नहीं है. हॉन्गची चीनी शब्द है, जिसकी अंग्रेजी ट्रांसलेशन रेड फ्लैग होता है. शी जिनपिंग की कई अंतरराष्ट्रीय यात्राओं में इस कार का इस्तेमाल हुआ है. (Photo: Getty Images)

  • 3/7

रिपोर्ट्स की मानें, तो इस कार की सिर्फ 50 यूनिट्स को अगले 10 सालों में बनाया जाएगा. इसका इस्तेमाल चीन में सिर्फ सरकारी कामों के लिए होगा. हॉन्गची ने इस कार के टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया है. किसी भी राष्ट्राध्यक्ष की कार के लिए यही प्रैक्टिस होती है. सुरक्षा कारणों से कार के फीचर्स की ज्यादा जानकारी जारी नहीं की जाती है. (Photo: Getty Images)

Advertisement
  • 4/7

कयास हैं कि ये कार 5.5 मीटर लंबी है और ये हॉन्गची एल 5 लिमोजिन से डिजाइन शेयर करती है. इसी मॉडल का इस्तेमाल 2025 में पीएम नरेंद्र मोदी की चीनी यात्रा के दौरान किया गया था. बात करें हॉन्गची एन 701 की, तो ये कार बुलेटप्रूफ है. (Photo: Getty Images)

  • 5/7

इसमें 21 इंच के बुलेटप्रूफ टायर, बुलेटप्रूफ ग्लास और रिइंफोर्स्ड एक्सटर्नल आर्मर प्लेटिंग का इस्तेमाल किया गया है. कुछ रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया जाता है कि ये कार छोटे एक्सप्लोसिव हमलों को भी बर्दाश्त कर सकती है. यहां तक की केमिकल अटैक से बचने के लिए इसमें एयर कंप्रेशन सिस्टम दिया गया है. (Photo: Getty Images)

  • 6/7

कार में 6.0 लीटर का वी12 इंजन हो सकता है, जो 408 एचपी की पावर जनरेट करता है. हॉन्गची की शुरुआत 1958 में हुई थी. ये कंपनी रोजमर्रा की कारों से ज्यादा चीन की सरकारी इस्तेमाल वाली गाड़ियों से ज्यादा जुड़ी हुई है. वैसे चीनी मार्केट में ये कंपनी सामान्य लोगों के लिए भी कारें बनाती है. (Photo: ANI)

Advertisement
  • 7/7

कार के फ्रंट और रियर में हॉन्गची (रेड फ्लैग) ऑर्नामेंट्स दिखेंगे. इस कार को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं है. जो कुछ पता है वो भी ज्यादातर रिपोर्ट्स के आधार पर है. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस कार का इस्तेमाल किया जाता है. (Photo: ANI)

Advertisement
Advertisement