शीतलहर से इन फसलों को होगा फायदा, जानिए ठंड में कौन सी फसलों को नुकसान

देश भर के विभिन्न राज्यों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. साथ ही कोहरे एवं शीतलहर का भी अलर्ट है. ऐसे में कई फसलें हैं, जो पाले से प्रभावित हो सकती हैं. हालांकि, कई फसलों के लिए ठंड और शीतलहर फायदेमंद भी साबित हो सकती है. आइए जानते हैं कौन सी फसलों को फायदा और किन फसलों को नुकसान.

Advertisement
Rabi crops Rabi crops

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 1:25 PM IST

ठंड बढ़ने के साथ ही देश के कई राज्यों में शीतलहर ने दस्तक दे दी है. तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. रबी की फसलों की बुवाई कर चुके किसानों को यह खबर खुशखबरी देने वाली है. इससे पहले चिंतिंत थे. दिसंबर के शुरुआती दिन सामान्य के मुकाबले गर्म थे. ऐसी स्थिति में किसानों को रबी फसलों के खराब होने या उपज गिरने की चिंता सता रही थी.

Advertisement

इन फसलों के लिए फायदेमंद शीतलहर

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अगर ठंड के दौरान अधिक तापमान रबी के फसलों को काफी नुकसान पहुंचाता है. दो साल पहले भी ऐसी ही स्थितियां सामने थी. उस वक्त गेहूं के उत्पादन में रिकॉर्ड कमी देखी गई थी. अगर सर्दी और शीतलहर बढ़ रही है तो कई फसलों के लिए ये फायदेमंद है. गेहूं व सरसों का इस मौसम में पैदावार बढ़ेगा. जितनी ठंड बढ़े उतना ही किसान के लिए अच्छा रहेगा.

सब्जियों की फसलों के लिए नुकसानदायक

हालांकि, इस ठंड का असर टमाटर, बैंगन, भिंडी, गोभी, मूली जैसी फसलों पर पड़ सकता है. सब्जियों के पौधे ठंड से काला पड़ना शुरू हो जाता है. कुछ उपायों से किसान अपने फसल को ठंड से खराब होने से बचा सकते हैं. इससे बचने के लिए किसान कई तरह के उपाय पर भी अमल कर सकते हैं. ठंड से बचाने के लिए पौधे को प्लास्टिक की चादर से ढक सकते हैं. हालांकि, ये महंगी तकनीक.है. हर किसान इस तकनीक को नहीं अपना सकता है.

Advertisement

देसी तरीके से बचाए अपनी फसल

पुआल से पौधों को ढक कर भी उन्हें बचाया जा सकता है. हालांकि, पुआल से पौधे को इस तरह ढके जिससे उन्हें धूप मिलती रहे और पौधे का विकास सही तरीके से हो सके. साथ ही मेड़ के चारों ओर झाड़िया लगा कर पौधों को गर्मी पहुंचा कर उसे पाले से बचाया जा सकता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »