PM Kisan Yojana: करोड़ों किसानों के खाते में जल्द आने वाले हैं पैसे, लेकिन इन लोगों को नहीं मिलेंगे!

PM Kisan: पीएम किसान योजना की 10 किस्तें किसानों को भेजी जा चुकी है. अब किसानों को अगली यानी कि 11वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है. रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त इसी महीने ट्रांसफर की जा सकती है.

Advertisement
PM Kisan Yojana PM Kisan Yojana

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 4:36 PM IST
  • किसानों को 11वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार
  • इसी महीने आ सकती है अगली किस्त

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Latest Update: देश के करोड़ों किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार किसानों के लिए कई तरह की योजनाएं लेकर आती है. देश में सरकार कई योजनाओं को चला रही है, जिसके जरिए से किसानों को आर्थिक फायदा दिया जाता है. फरवरी, 2019 में शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) एक ऐसी की योजना है, जिसके तहत किसानों को हर साल छह हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है. यह राशि तीन किस्तों में किसानों को ट्रांसफर की जाती है. 

Advertisement

पीएम किसान योजना की 10 किस्तें किसानों को भेजी जा चुकी है. अब किसानों को अगली यानी कि 11वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है. रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त इसी महीने ट्रांसफर की जा सकती है. मालूम हो कि पिछली किस्त एक जनवरी, 2022 को भेजी गई थी. पीएम किसान योजना की वजह से अब तक करोड़ों किसानों को लाभ मिल चुका है.  हालांकि, इसके नियम-कानून भी काफी सख्त बनाए गए हैं. 

ऐसे लोगों के खाते में नहीं आएंगे पैसे!
कई ऐसे लोग हैं, जोकि पीएम किसान योजना के लिए पात्र नहीं हैं. ऐसे लोगों को पीएम किसान योजना की अगली किस्त का पैसा नहीं आएगा. संस्थागत किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिलता है. ऐसे लोग जो संवैधानिक पदों पर हैं, वे इस योजना का फायदा नहीं ले सकते हैं. 

Advertisement

केंद्र या राज्य सरकारों या पीएसयू के किसी भी विभाग या किसी भी सरकारी संस्था में काम करने वाला शख्स अगर खेती करता है तो उसे स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा. वहीं, ऐसे लोग जो रिटायर हो चुके हैं और उन्हें हर महीने दस हजार रुपये या उससे अधिक पेंशन मिलती है. ऐसे लोगों को योजना का लाभ नहीं मिलता है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement