PM किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार लंबे समय से देश के किसान कर रहे हैं, लेकिन अभी तक सरकार ने जारी करने की कोई जानकारी नहीं दी है. जबकि पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जून में ही जारी कर दी गई थी यानी कि अक्टूबर में ही इसकी 24वीं किस्त जारी होनी है, क्योंकि सरकार हर चार महीने के अंतराल पर PM किस्सान सम्मान निधि की किस्त जारी करती है.
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर चार महीने के अंतराल पर 2000 रुपये जारी किए जाते हैं यानी कि सालाना 6000 रुपये किसानों के सीधे बैंक अकाउंट में भेजे जाते हैं. ऐसे में अक्टूबर में आने वाली ये किस्त रबी फसलों की बुआई और बीज-खाद लाने में जुटे किसानों के लिए बेहद जरूरी है.
क्या अक्टूबर में आएगी PM Kisan की 24वीं किस्त?
अभी तक सरकार की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है कि 2000 रुपये किसानों के खाते में कब भेजे जाएंगे, जबकि अक्टूबर में ही 24वीं किस्त जारी करने का अंतराल पूरा होता है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि दशहरा के बाद पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी की जा सकती है.
आपको क्या करना चाहिए?
अगर आप पीएम किसान योजना की किस्त का लाभ उठाना चाहते हैं और आपकी पिछली वाली किस्त में देरी हुई थी, तो इस बार पहले से ही जांच लेनी चाहिए कि आपके अकाउंट का केवाईसी पूरा हुआ है या नहीं. आपका बैंक अकाउंट एक्टिव है या नहीं, पीएम किसान की स्टेटस भी चेक कर लेना चाहिए.
पीएम किसान किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?
किस्त चेक करने से पहले इन बातों को जानिए
बैंक खाते, कृषि भूमि या कृषि दस्तावेजों में गड़बड़ी से ज्यादातर किसानों की किस्त फंस जाती है. इसके साथ ही बैंक खाते की ई-केवाईसी अपडेट होनी चाहिए. आधार और बैंक खाता लिंक करने में कोई समस्या तो नहीं है, इसकी भी जांच करनी चाहिए और जमीन से जुड़े दस्तावेजों में कोई गलती या अधूरी सूचना की भी जानकारी चेक कर लेनी चाहिए.
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क