scorecardresearch
 

गुलाबी गुड़हल के फूलों से गार्डन में आएगी बहार, घर बैठे मंगाएं पौधा, जानें कीमत

Pink Hibiscus Flower: गुड़हल का पौधा घर गार्डन या बालकनी में आसानी से लगाया जा सकता है. इसके बड़े-बड़े फूल बहुत आकर्षक लगते हैं जो गार्डन की रौनक बढ़ाते है. गुड़हल का पौधा कम देखभाल में भी अच्छे से बढ़ता है. NSC के ऑनलाइन स्टोर से आप घर बैठे हाई क्वालिटी का गुलाबी गुड़हल का पौधा ऑर्डर कर सकते हैं.

Advertisement
X
NSC स्टोर पर Hibiscus Pink Live Plant नाम से मिल रहा है गुलाबी गुड़हल का पौधा (Getty Image)
NSC स्टोर पर Hibiscus Pink Live Plant नाम से मिल रहा है गुलाबी गुड़हल का पौधा (Getty Image)

अगर आप अपने घर के गार्डन या बालकनी को गर्मियों में भी सदाबहार देखना चाहते हैं, तो गुलाबी गुड़हल का पौधा लगाना एक बढ़िया ऑप्शन है. नेशनल सीड्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NSC) के ऑनलाइन स्टोर पर गुलाबी गुड़हल (पिंक हिबिस्कस) का हाई क्वालिटी का पौधा मात्र 230 रुपये में मिल रहा है, जो आप घर बैठे आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं. 

घर बैठे कैसे मंगवाएं गुलाबी गुड़हल का पौधा? 
एनएससी के ऑनलाइन स्टोर mystore.in पर जाएं. वहां “Hibiscus Pink Live Plant” सर्च करें या सीधे यहां क्लिक करके आप घर बैठे गुलाबी गुड़हल का पौधा मंगा सकते हैं. ऐसे में मात्र 230 रुपये में यह हाई क्वालिटी वाला पौधा आपके घर पहुंच जाएगा. बता दें कि एनएससी एक सरकारी कंपनी है जो किसानों और बागबानों को अच्छे बीज और पौधे उपलब्ध कराती है. 

गुलाबी गुड़हल का पौधा बहुत आकर्षक होता है. इसके फूल चमकदार गुलाबी रंग के होते हैं, जिनमें बीच में सफेद-पीले तंतु (स्टेमन और पिस्टिल) दिखते हैं. पौधे की पत्तियां गहरे हरे रंग की और कटाव वाली होती हैं. गुड़हल एक झाड़ीदार पौधा है जो 4 से 5 फीट तक ऊंचा हो सकता है. एक बार लगाने के बाद यह साल भर फूल देता रहता है, खासकर गर्मियों और बारिश के मौसम में खूब फूल खिलते हैं. 

Advertisement

कलम या टहनी से लगाएं गुड़हल का पौधा, गर्मियों में खिलेंगे फूल, जानें प्रोसेस
 

गुलाबी गुड़हल के फूल इतने खूबसूरत होते हैं कि तितलियां, भौंरे और पक्षी आसानी से आकर्षित होते हैं. साथ ही, गुड़हल के फूलों के औषधीय गुण भी कमाल के हैं. इनसे बनी चाय सर्दी-खांसी में राहत देती है, बालों को चमकदार बनाती है और त्वचा के लिए भी फायदेमंद है. घर में लगाए गए गुड़हल के पौधे से आप इसकी पत्तियां और फूल तोड़कर कई घरेलू उपाय कर सकते हैं.

कैसे करें गुलाबी गुड़हल के पौधे की देखभाल?

  • गुलाबी गुड़हल का पौधा लगाना और उसकी देखभाल करना भी बहुत आसान है. इसे अच्छी धूप वाली जगह पर रखें, जहां रोज कम से कम 4-5 घंटे सूरज की रोशनी मिले.
  • मिट्टी हल्की और अच्छी जल निकासी वाली होनी चाहिए. पानी नियमित दें, लेकिन ज्यादा न दें ताकि जड़ें सड़ें नहीं.
  • गर्मी के मौसम में महीने में एक बार संतुलित खाद दें तो फूल और ज्यादा खिलेंगे.
  • अगर ठंडी जगह पर रहते हैं तो पौधे को गमले में रखकर अंदर भी रख सकते हैं.बता दें कि NSC का पौधा पहले से ही स्वस्थ और तैयार आता है, इसलिए आसानी से लगाया भी जा सकता है.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement