scorecardresearch
 

कलम या टहनी से लगाएं गुड़हल का पौधा, गर्मियों में खिलेंगे फूल, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस

Hibiscus Plant: गुड़हल का पौधा घर पर कलम या टहनी से आसानी से लगाया जा सकता है. फरवरी-मार्च और अगस्त-सितंबर के महीने में गुड़हल का पौधा लगाना सबसे उपयुक्त होता है. आइए जानते हैं कटिंग या टहनी से गुड़हल का पौधा लगाने का सही तरीका.

Advertisement
X
Hibiscus Planting (Getty Images)
Hibiscus Planting (Getty Images)

गुड़हल (हिबिस्कस) का पौधा घर के आंगन या गमले में बहुत आसानी से लगाया जा सकता है. इसके बड़े-बड़े फूल बहुत आकर्षक लगते हैं जो गार्डन की रौनक बढ़ाते है. अच्छी बात ये है कि गुड़हल का पौधा कलम या टहनी (स्टेम कटिंग) से गमले या जमीन में आसानी से लगा सकते हैं.

कलम या टहनी से गुलड़ल का पौधा लगाने के लिए फरवरी-मार्च और मॉनसून में अगस्त-सितंबर तक माना जाता है, क्योंकि नमी और गर्मी से जड़ें जल्दी बनती हैं. बता दें कि कटिंग से गुड़हल का पौधा लगाने पर 4-5 महीने में ही फूल आने लगते हैं.

कलम या कटिंग से गुड़हल का पौधा लगाने के लिए जरूरी सामान

  • स्वस्थ गुड़हल के पौधे की हरी, मजबूत टहनी (कलम)
  • तेज कैंची या चाकू
  • अच्छी मिट्टी (गार्डन सॉइल + गोबर खाद + बालू या कोकोपीट का मिश्रण)
  • मध्यम आकार का गमला या ग्रो बैग (ड्रेनेज छेद वाला)
  • पानी

कलम से पौधा लगाने का तरीका क्या है?

सही टहनी चुनें: स्वस्थ पौधे से 6-10 इंच (15-25 सेमी) लंबी हरी या आधी सख्त टहनी चुनें. इसमें 3-4 नोड (जहां से पत्तियां निकलती हैं) होने चाहिए.

कलम तैयार करें: तेज कैंची से नीचे के हिस्से को 45 डिग्री के कोण पर तिरछा काटें. ऊपर का कट सीधा रखें. तिरछा कट जड़ें बनाने में मदद करता है.

Advertisement

गमला तैयार करें
गमले में अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी भरें. जिसमें 50% गार्डन सॉइल + 30% खाद + 20% बालू या कोकोपीट हो. मिट्टी को हल्का नम रखें, गीली ना रखें और मिट्टी में 2-3 इंच गहरा छेद बनाएं.

कलम कैसे लगाएं?
तैयार कलम को गमले की मिट्टी में बनाए गए छेद में डालें और मिट्टी से अच्छे से दबाकर मजबूत करें.  
सिर्फ 2-3 इंच हिस्सा मिट्टी में दबाएं, बाकी ऊपर रहे. फिर पानी का छींटा दें. ध्यान रहे कि ज्यादा पानी ना डालें.

गुड़हल के पौधे की देखभाल कैसे करें?

  • गमले को आधी धूप वाली जगह पर रखें (सीधी तेज धूप से बचाएं पहले 2-3 हफ्ते).  
  • मिट्टी सूखने पर पानी दें, ज्यादा गीली न होने दें (जड़ सड़ सकती है).
  • हर 15 दिन में हल्की खाद (गोबर की खाद या कम्पोस्ट) डालें.  
  • 15-30 दिनों में नई पत्तियां आने लगेंगी, मतलब जड़ें बन गईं.  
  • फूल आने में 4-5 महीने लग सकते हैं.


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement