अमेरिका ने एक बार फिर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने साफ तौर पर कहा है कि ईरान के केवल वादों और दावों से अब काम नहीं चलने वाला है. अगर ईरान सच में स्थिति को सुधारना चाहता है, तो उसे अपनी न्यूक्लियर एनरिचमेंट कैपेसिटी यानी परमाणु संवर्धन क्षमता को घटाना होगा. इस बड़े बयान के बाद वैश्विक राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है. अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चल रहे परमाणु विवाद को लेकर यह चेतावनी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.