जेडी वेंस ने दावा किया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान से दो टूक कहा कि वो होर्मुज खोले. दुनिया की अर्थव्यवस्था को बंधक बनाना बंद करे. बदले में अमेरिका हमले रोक देगा. इसके बाद ईरान ने होर्मुज खोल दिया और अमेरिका ही नहीं उसके सहयोगियों ने भी हमला बदं कर दिया. हालांकि, जेडी वेंस ने कुछ घंटे पुराने सीजफायर को शांति का नाजुक दौर बताया है.