अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट के पास एक तेल टैंकर पर हुए हमले में तीन भारतीय नाविकों की जान चली गई. मृतकों की पहचान डेक कैडेट आदित्य शर्मा, इंजन फिटर शिवानंद चौरसिया और चीफ इंजीनियर पटनाला सुरेश के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि ओमान तट के निकट पलाऊ के झंडे वाले तेल टैंकर को निशाना बनाया गया था. घटना के बाद जहाज का संचालन संभाल रही कंपनी को चालक दल के अन्य सदस्यों से संपर्क साधन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.