सूडान से एक बेहद दुखद और दर्दनाक खबर सामने आ रही है. यहां एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है जहां एक सोने की खदान ढह गई है. इस भीषण हादसे में अब तक कम से कम 11 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. मलबे में अभी भी कई अन्य लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है. हैरानी की बात यह है कि सूडान में एक ही हफ्ते के भीतर यह दूसरा बड़ा हादसा है.