ईरान-अमेरिका शांति समझौते के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ स्विट्जरलैंड जा रहे हैं. संभावित परमाणु समझौते पर ईरान से पहले दौर की बातचीत के लिए स्टीव विटकॉफ स्विट्जरलैंड जा रहे हैं. हालांकि, बातचीत कब शुरू होगी, यह अभी साफ नहीं है. वार्ता का अगला दौर शुक्रवार से शुरू होना था, लेकिन लेबनान में इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच बढ़ी हिंसा के कारण इसे अचानक टाल दिया गया.