स्पेन के माद्रिगेरस शहर में भारी बारिश और विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. सड़कों पर गाड़ियां तैरती हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि घरों, दुकानों और सरकारी इमारतों में पानी भर गया है. बाढ़ का पानी कम होने के बाद अब स्थानीय लोग कीचड़ और मलबा साफ करने के काम में जुटे हुए हैं. इस साल रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का सामना करने के बाद आई इस मूसलाधार बारिश ने स्पेन के लोगों की चिंताएं बहुत अधिक बढ़ा दी हैं.