रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा विनाशकारी युद्ध थमने के बजाय और भी भीषण रूप लेता जा रहा है. इस संघर्ष में दोनों देशों को भारी आर्थिक और सैन्य नुकसान उठाना पड़ा है. हाल ही में यूक्रेन द्वारा मॉस्को पर किए गए बड़े ड्रोन हमले के जवाब में अब रूस ने जबरदस्त पलटवार किया है. रूस ने यूक्रेन के कई महत्वपूर्ण इलाकों, रिहायशी क्षेत्रों और शॉपिंग सेंटरों को निशाना बनाकर मिसाइलों और घातक ड्रोन से ताबड़तोड़ हमले किए हैं. इस जवाबी कार्रवाई से यूक्रेन के कई शहरों में भारी तबाही मची है.