scorecardresearch
 
Advertisement

इस्लामाबाद में US-ईरान वार्ता को लेकर रावलपिंडी बंद, संवेदनशील इलाकों में आवाजाही पर पाबंदी

इस्लामाबाद में US-ईरान वार्ता को लेकर रावलपिंडी बंद, संवेदनशील इलाकों में आवाजाही पर पाबंदी

इस्लामाबाद के बाद अब रावलपिंडी में भी भारी किलेबंदी की गई है. रावलपिंडी में 13 अप्रैल तक बाजार बंद करने का आदेश दिया गया है. पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर पर लोगों को निर्देश दे रहे हैं कि 13 अप्रैल तक रावलपिंडी के बाजार बंद रहेंगे. ये एलान अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के पाकिस्तान पहुंचने को लेकर किया जा रहा है. रावलपिंडी पाकिस्तानी सेना का गढ़ है, इसके बावजूद वहां इतना डर है कि तीन से चार दिनों तक वहां के लोगों को बाजार बंद करने को कहा जा रहा है. यही नहीं, संवेदनशील इलाकों में रहने वाले नागरिकों की आवाजाही पर कड़ी पाबंदी लगाई जा रही है.

Advertisement
Advertisement