नेपाल में एक बार फिर कुदरत का भयंकर कहर देखने को मिल रहा है. भारी बारिश, भीषण बाढ़ और लगातार हो रहे भूस्खलन यानी लैंडस्लाइड ने पूरे देश में हाहाकार मचा रखा है. इस आपदा में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है और दर्जनों लोग लापता बताए जा रहे हैं. बागलुंग और बुटवल जैसे जिलों में हालात बेहद गंभीर हैं, जहां कई मकान जमींदोज हो चुके हैं और महत्वपूर्ण पुल बह गए हैं. सड़कों और राजमार्गों के बंद होने से आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है. नारायणी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर पहुंच चुका है, जिसके चलते नदी के किनारे बसे इलाकों में रहने वाले लोग दहशत में हैं.