scorecardresearch
 
Advertisement

'अमेरिका के हमले से ईरान एकजुट', आजतक से ब्लॉकबस्टर इंटरव्यू में बोले ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान

'अमेरिका के हमले से ईरान एकजुट', आजतक से ब्लॉकबस्टर इंटरव्यू में बोले ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने आजतक को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया है. ये इंटरव्यू ऐसे वक्त में आया है जब जंग जारी है, ब्रिक्स सम्मेलन में शिरकत करने दिल्ली आए पेजेश्कियान से आजतक ने एक्सक्लूसिव बात की. आजतक से बात करते हुए पेजेश्कियान ने कहा कि अमेरिका ने ईरान पर बगैर उकसावे के हमला किया अमेरिका को लेकर लगा था कि वो वेनेजुएला की तरह चौबीस घंटे के भीतर ईरान पर कब्जा कर लेगा, अपनी कठपुतली सरकार बना लेगा, लेकिन अमेरिका के हमले ने ईरान को एकजुट कर दिया और अमेरिका की उम्मीद के विपरीत ईरान की सेना ने जान की बाजी लगाकर अमेरिका का मुकाबला किया. पेजेश्कियान ने कहा कि हम परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहते. फिर भी यह आरोप क्यों लगाया जा रहा है कि हम परमाणु हथियार बनाना चाहते हैं?

Advertisement
Advertisement